ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के सदर तहसील अध्यक्ष बने अजय सिंह

चोलापुर स्थित एस.डी. पब्लिक स्कूल में हुई बैठक, सर्वसम्मति से हुआ चयन

(रिपोर्ट विवेक राय)

चोलापुर (वाराणसी) – ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (ग्रापए) की एक अहम बैठक शुक्रवार को चोलापुर के इमलिया स्थित एस.डी. पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई। इस दौरान संगठन के सदर तहसील अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से अजय कुमार सिंह को चयनित किया गया।

बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गजेंद्र कुमार सिंह एवं जिलाध्यक्ष सी.बी. तिवारी पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे। दोनों वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत व सक्रिय बनाने पर जोर देते हुए अपने विचार साझा किए।

सी.बी. तिवारी ने कहा कि ग्रामीण पत्रकारिता आज एक चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रही है, ऐसे में संगठन का मजबूत ढांचा और सक्रिय नेतृत्व ही पत्रकारों के हितों की रक्षा कर सकता है।

बैठक में कई वरिष्ठ पत्रकार और सदस्यगण उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:

गजेंद्र कुमार सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह, प्रवीण कुमार यादव, दीपक कुमार सिंह, राहुल चौबे, नित्यानंद चौबे, मनोज जायसवाल, मृत्युंजय पांडे, मदन मुरारी पांडे, प्रभुपाल चौहान, कमल कुमार मिश्रा, अवधेश कुमार, रामदुलार यादव, अवनीश चंद्र मिश्रा, जयंत कुमार सिंह आदि शामिल रहे।

नव नियुक्त तहसील अध्यक्ष अजय सिंह ने संगठन की ओर से दिए गए इस दायित्व के लिए सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पत्रकार हितों की रक्षा और संगठन को सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    उद्धव फाउंडेशन की श्री राधा-कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता में बाल प्रतिभाओं ने बिखेरी भक्ति और कला की छटा, आठ घंटे तक चला आयोजन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी।…

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    चौबेपुर फील्ड के पास देर रात हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने उठाए सड़क सुरक्षा पर सवाल; आखिर कब भरेगा जानलेवा गड्ढा?     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र