चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया चोर, आभूषण समेत गिरफ्तार

चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया चोर, आभूषण समेत गिरफ्तार

चौबेपुर (वाराणसी): लटौनी गांव में रविवार रात चोरी की नीयत से एक घर में घुसे चोर को घर के मालिक ने रंगे हाथ पकड़ लिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से चोरी के आभूषण व अन्य सामान बरामद किया।

पुलिस के अनुसार, लटौनी गांव निवासी राहुल यादव के घर में देर रात एक युवक घुस आया और आलमारी खोलकर उसमें रखे आभूषण एवं अन्य सामान निकालने लगा। उसी दौरान घर के लोगों की नींद खुल गई और राहुल यादव ने सूझबूझ दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया।

पकड़े गए आरोपी की पहचान संतोष राम के रूप में हुई है। सूचना पर तत्काल पहुंची चौबेपुर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी किए गए आभूषण व अन्य घरेलू सामान बरामद हुए।

थाना प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    विद्यालयी बच्चों ने मार्कण्डेय महादेव मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

    “स्वच्छ परिसर – स्वस्थ समाज” का संदेश देकर विद्यार्थियों ने लोगों को किया जागरूक   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी)। चंद्रशेखर सिंह नेशनल कॉलेज, कादीपुर कला, चौबेपुर के विद्यार्थियों…

    बदहाल कादीपुर-राजवारी मार्ग को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

    तीन माह से अधूरी पड़ी सड़क, आंदोलन और आमरण अनशन की चेतावनी   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी)। कादीपुर-राजवारी वाया धौरहरा मार्ग की जर्जर स्थिति को लेकर ग्रामीणों में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विद्यालयी बच्चों ने मार्कण्डेय महादेव मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

    विद्यालयी बच्चों ने मार्कण्डेय महादेव मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

    बदहाल कादीपुर-राजवारी मार्ग को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

    बदहाल कादीपुर-राजवारी मार्ग को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

    राजकीय चिकित्सालय निर्माण कार्य में बाधा डालने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

    राजकीय चिकित्सालय निर्माण कार्य में बाधा डालने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

    गंगा की तेज धारा में समाया युवक, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    गंगा की तेज धारा में समाया युवक, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    मदर्स डे पर मातृशक्ति का सम्मान, स्कूल में हुआ भव्य समारोह

    मदर्स डे पर मातृशक्ति का सम्मान, स्कूल में हुआ भव्य समारोह

    सुभासपा नेताओं ने फूलपुर थाने के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

    सुभासपा नेताओं ने फूलपुर थाने के बाहर किया विरोध प्रदर्शन