चेतगंज तेलियाना में बिजली संकट से जनजीवन बेहाल, ट्रिपिंग और लो वोल्टेज बनी बड़ी समस्या

जिम्मेदार विभाग बेखबर, अधिशासी अभियंता ने मॉनिटरिंग का दिया आश्वासन

 

वाराणसी (संवाददाता)। भीषण गर्मी के बीच चेतगंज तेलियाना मोहल्ले सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली की अनियमित आपूर्ति ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। चौकाघाट विद्युत उपकेंद्र से जुड़े इन इलाकों में बीते कई दिनों से अघोषित बिजली कटौती, बार-बार ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है।

 

तेलियाना मोहल्ले में स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि हर घंटे बिजली की ट्रिपिंग हो रही है। इससे पंखे, कूलर और फ्रिज जैसे जरूरी उपकरण ठप पड़े हैं। उमस और गर्मी से लोग बेहाल हैं। वहीं, लो वोल्टेज की स्थिति यह है कि इनवर्टर तक चार्ज नहीं हो पा रहे हैं।

 

स्थानीय लोगों ने बताया कि न तो कोई बिजली कटौती की पूर्व सूचना दी जाती है और न ही तय शेड्यूल के अनुसार आपूर्ति हो रही है। दिन हो या रात, बिजली कभी भी आ-जा रही है, जिससे लोगों की दिनचर्या पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गई है।

 

मोहल्ले के निवासी बताते हैं कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी विभागीय अधिकारी न तो फोन उठाते हैं और न ही समस्या का समाधान करते हैं। लोगों का आरोप है कि लाइनमैन और जेई तक से संपर्क नहीं हो पा रहा।

 

इस संबंध में जब विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता कुमार सौरभ से पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस समस्या की स्पष्ट जानकारी नहीं थी, लेकिन अब वह स्वयं रात में भी इसकी मॉनिटरिंग करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्रीय लोगों से समय-समय पर फीडबैक लिया जा रहा है और जल्द ही बिजली आपूर्ति को तय शेड्यूल के अनुसार बेहतर किया जाएगा।

 

स्थानीय निवासियों ने उम्मीद जताई है कि विभाग जल्द ही इस समस्या का समाधान करेगा, ताकि भीषण गर्मी में उन्हें राहत मिल सके।

 

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान

    शिवाजी नगर पार्क में सैकड़ों पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी (महमूरगंज): वाराणसी के महमूरगंज स्थित शिवाजी नगर पार्क में शुक्रवार को 95 बटालियन…

    “सबका साथ हो, गंगा साफ हो” — कांवरियों का स्वच्छता संदेश

    राजेंद्र प्रसाद घाट से गूंजा आह्वान: गंगा को स्वच्छ रखना हर नागरिक का कर्तव्य   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  वाराणसी (राजेंद्र प्रसाद घाट): शुक्रवार को राजेंद्र प्रसाद घाट पर गंगा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान

    “सबका साथ हो, गंगा साफ हो” — कांवरियों का स्वच्छता संदेश

    “सबका साथ हो, गंगा साफ हो” — कांवरियों का स्वच्छता संदेश

    रोजगार मेले में 53 दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिला रोजगार

    रोजगार मेले में 53 दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिला रोजगार

    विश्वकर्मा मैरिज लॉन का भव्य शुभारंभ

    विश्वकर्मा मैरिज लॉन का भव्य शुभारंभ

    स्वामी शिवानंद महाराज की 131वीं जयंती पर भव्य आयोजन

    स्वामी शिवानंद महाराज की 131वीं जयंती पर भव्य आयोजन

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर