बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 में मिर्जापुर के सूरज पटेल टॉपर

दूसरे स्थान पर रहीं भदोही की शिबा प्रवीण, जौनपुर की शिवांगी यादव को तीसरा स्थान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2025 का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया। राजधानी स्थित डॉक्टर राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में परिणामों की औपचारिक घोषणा की गई। इस अवसर पर राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, राज्यमंत्री रजनी तिवारी, प्रमुख सचिव एमपी अग्रवाल एवं झांसी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय उपस्थित रहे।

 

इस वर्ष की प्रवेश परीक्षा में मिर्जापुर के सूरज पटेल ने प्रदेशभर में टॉप कर पहला स्थान प्राप्त किया है। भदोही की शिबा प्रवीण द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि जौनपुर की शिवांगी यादव ने तीसरी रैंक हासिल की है।

 

शीर्ष दस में अन्य स्थानों पर रहने वाले अभ्यर्थियों में मऊ (घोसी) के प्रमोद कुमार यादव चौथे, बिहार के अररिया जिले के युगेश प्रसाद साहा पांचवें, शाहजहांपुर के रमेश कुमार शर्मा छठे, मेरठ के रविंदर कुमार त्यागी सातवें, उन्नाव के विवेक शुक्ला आठवें, अलीगढ़ के अंजनी कुमार मिश्रा नौवें और वाराणसी के रामलोचन पटेल दसवें स्थान पर रहे।

 

गौरतलब है कि बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी की ओर से एक जून को प्रदेश के 69 जिलों में 751 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई थी। कुलपति प्रो. पांडेय ने बताया कि परीक्षा का मूल्यांकन पूरी पारदर्शिता व शुद्धता के साथ किया गया और रिकॉर्ड समय में परीक्षाफल घोषित किया गया।

 

इस वर्ष कुल 3,44,546 अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें 1,96,700 महिलाएं और 1,47,846 पुरुष अभ्यर्थी शामिल थे। अब परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया जुलाई माह में प्रस्तावित है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    खसरा-खतौनी और राजस्व अभिलेखों का सत्यापन होगा अनिवार्य, संदेह होने पर उप-निबंधक रोक सकेंगे रजिस्ट्री     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने भूमि खरीद-फरोख्त की प्रक्रिया को…

    राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोलापुर में बाल संसद का गठन, छात्राओं ने ली नेतृत्व की शपथ

    लोकतांत्रिक प्रक्रिया से हुआ चुनाव, प्रधानमंत्री सहित विभिन्न मंत्री पदों पर छात्राओं का चयन   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, चोलापुर में छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, लोकतांत्रिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह