थाना बड़ागाँव पुलिस टीम नें कुड़ी बाजार में इलेक्ट्रिक की दुकान में हुए चोरी की घटना का किया सफल अनावरण, 01 अभियुक्त गिरफ्तार,

थाना बड़ागाँव पुलिस टीम नें कुड़ी बाजार में इलेक्ट्रिक की दुकान में हुए चोरी की घटना का किया सफल अनावरण, 01 अभियुक्त गिरफ्तार

 

 

वाराणसी– दिनांक 29/30.11.2023 को थाना बड़ागाँव क्षेत्रान्तर्गत कुड़ी बाजार में स्थित शुभम इलेक्ट्रानिक्स की दुकान की छत का पटिया उखाड़ कर दुकान में रखे इलेक्ट्रानिक सामान व पैसे चोरी जाने के सम्बन्ध में थाना बड़ागाँव पर मु0अ0स0 387/2023 धारा 457/380 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था ।

 

घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस उपायुक्त गोमती जोन व अपर पुलिस आयुक्त गोमती जोन द्वारा सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के नेतृत्व में थाना ब़ड़ागाँव को टीम गठित कर निर्देशित किया गया था । पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में थाना बड़ागाँव पुलिस टीम द्वारा निरन्तर तलाश व दबिश दी जा रही थी ।

 

कि दिनांक 23.12.2023 को मुखबिर सूचना पर शेरवानीपुर बगीचे से चोरी की घटना में शामिल अभियुक्त कमलेश राजभर उर्फ अजय राजभर को गिरफ्तार कर कब्जे से उक्त मुकदमें से सम्बन्धित चोरी की मोबाइल बरामद किया गया व अभियुक्त की निशानदेही पर उसके घर से चोरी की 04 अदद टीवी, 09 अदद मोबाइल सहित कुल 160 अदद सामान बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बड़ागाँव पुलिस द्वारा उक्त अभियोग में धारा 411 भा0द0वि0 की बढ़ोत्तरी कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

 

 

*पूछताछ का विवरण-*

अभियुक्त कमलेश राजभर उर्फ अजय राजभर से पूछताछ किया गया तो बताया कि वह अपने भाई के साथ दिनांक 29/30-11-2023 को कुड़ी बाजार में शुभम इलेक्ट्रानिक्स की दुकान के छत का पटिया उखाड़कर दुकान में रखे इलेक्ट्रानिक का सामान व पैसे चोरी कर लिये थे । उसी चोरी के मोबाइल को आज मै बेचने कि फिराक में शेरवानी पुर बगीचे मे खडा था कि पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया ।

 

अन्य चोरी के सामान व पैसे के बारे में पूछताछ किया गया तो बताया कि चोरी के पैसे मैने खर्च कर दिये हैं और चोरी के सामान को अपने घर में रखा हूँ । अभियुक्त द्वारा बताये गये स्थान उसके घऱ से चोरी के कुल 160 अदद सामान को बरामद किया गया ।

 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में श्री राज कुमार पाण्डेय थानाध्यक्ष,उ0नि0 श्री सत्यजीत सिंह,उ0नि0 श्री उ0नि0 आयुष कुमार ओझा,उ0नि0 श्री पंकज सिंह चौहान,हे0का0 अरमान आलम,हे0का0 अखिलेश यादव,का0 अभिषेक वर्मा,का0 श्रवण कुमार, थाना बड़ागाँव, कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    फूलपुर पुलिस ने CCTV, सर्विलांस और सी-प्लान ऐप की मदद से की तलाश, परिजनों को सौंपा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। थाना फूलपुर क्षेत्र के पिण्डरा बाजार निवासी…

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    कालबाधित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण पर जोर, जनसुनवाई, महिला सुरक्षा, साइबर पुलिसिंग और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। पुलिस आयुक्त श्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान