कब्जे से चोरी के 39,31,000/- रुपये, एक अदद सोनी कैमरा, एक अदद आधार कार्ड व एक अदद चेक बुक बरामद

थाना बड़ागाँव पुलिस टीम नें चोरी की घटना का किया सफल अनावरण, 04 अभियुक्त गिरफ्तार,

 

कब्जे से चोरी के 39,31,000/- रुपये, एक अदद सोनी कैमरा, एक अदद आधार कार्ड व एक अदद चेक बुक बरामद

 

 

वाराणसी– दिनांक 20.12.2023 को थाना बड़ागाँव क्षेत्रान्तर्गत सातोमहुआ में स्थित अपार्टमेन्ट के कमरे से लगभग 40 लाख रुपये व सामान चोरी जाने के सम्बन्ध में थाना बड़ागाँव पर मु0अ0स0 409/2023 धारा 454/380 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था ।

 

घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस उपायुक्त गोमती जोन व अपर पुलिस आयुक्त गोमती जोन द्वारा सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के नेतृत्व में थाना ब़ड़ागाँव को टीम गठित कर निर्देशित किया गया था। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में थाना बड़ागाँव पुलिस टीम द्वारा निरन्तर तलाश व दबिश दी जा रही थी ।

 

दिनांक 23.12.2023 को मुखबिर सूचना पर मोंगल बाबा मस्जिद के पास रमई पट्टी नहर के रास्ते पर चोरी की घटना में शामिल अभियुक्त राहुल विश्वकर्मा,सौरभ विश्वकर्मा, आदर्श यादव और सौरभ यादव को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी के 39,31,000/- रुपये, एक अदद सोनी कैमरा, एक अदद आधार कार्ड व एक अदद चेक बुक बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बड़ागाँव पुलिस द्वारा उक्त अभियोग में धारा 411 भा0द0वि0 की बढ़ोत्तरी कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।पूछताछ का विवरण-अभियुक्तगण से पूछताछ किया गया तो अभियुक्त राहुल विश्वकर्मा ने बताया कि वह कृष्णकान्त यादव उर्फ रोहित के यहाँ ट्रेडिंग का काम सिखता है । दिनांक 20/12/2023 को उनके फ्लैट के कमरे में 40 लाख रूपया और सोनी का कैमरा रखा हुआ था ।

 

जिसे देखकर उसके मन मे लालच आ गया और अपने तीनो साथियों के साथ मिलकर कमरे का ताला तोड़कर 40 लाख रुपयां, सोनी कम्पनी का कैमरा चोरी किये थे जिसमें से चारो लोग मिल कर कुछ रुपया आपस में बांटकर ले लिये और खाने पीने में खर्च कर दिये शेष रूपयो 39 लाख 31 हजार रुपये को आपस में बँटवारा करने के लिये यहां नहर के बगल एकान्त में एकत्र हुये थे कि पुलिस द्वारा पकड़ लिये गये।

 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में श्री राज कुमार पाण्डेय थानाध्यक्ष,उ0नि0 श्री शिवानन्द सिसोदिया चौकी प्रभारी हरहुआ,उ0नि0 श्री संतोष कुमार यादव,उ0नि0 श्री मधुकर सिंह,उ0नि0 श्री जगदम्बा यादव, थाना बड़ागाँव, कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

    कोतवाली पुलिस ने छात्रा को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा   सकलडीहा (चन्दौली)। कोतवाली क्षेत्र के महेसुआ नई बाजार निवासी नाबालिग छात्रा के अपहरण के मामले में पुलिस ने…

    खोनपुर मंगरहुआ चोरी कांड का चौबेपुर पुलिस ने किया खुलासा

    तीन अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी के आभूषण बरामद   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। थाना चौबेपुर क्षेत्र के खोनपुर मंगरहुआ गांव में 19 जनवरी की रात हुई चोरी की घटना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शराब दुकान में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    शराब दुकान में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    कम्पोजिट विद्यालय छाही में शिक्षा चौपाल का आयोजन

    ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    राष्ट्रपति पदक से सम्मानित पुलिसकर्मियों का अभिनंदन

    राष्ट्रपति पदक से सम्मानित पुलिसकर्मियों का अभिनंदन

    राष्ट्रवीर निहाल सिंह की 119वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

    राष्ट्रवीर निहाल सिंह की 119वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

    बीएचयू में भारतीय-पाश्चात्य कला संवाद पर व्याख्यान-प्रदर्शन

    बीएचयू में भारतीय-पाश्चात्य कला संवाद पर व्याख्यान-प्रदर्शन