जनकल्याण के लिए सामूहिक रुद्राभिषेक, मंदिर परिसर गूंजा मंत्रोच्चार से

जनकल्याण के लिए सामूहिक रुद्राभिषेक, मंदिर परिसर गूंजा मंत्रोच्चार से

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के कैथी स्थित श्री मार्कण्डेय महादेव धाम में सोमवार को जनकल्याण हेतु सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर मंत्रोच्चार और धार्मिक गतिविधियों से गूंज उठा।

मुख्य यजमान रामानंद पांडेय एवं सुजीत विश्वकर्मा सहित अन्य श्रद्धालुओं ने आचार्य शोभित मिश्र के निर्देशन में रुद्राभिषेक संपन्न कराया। श्रद्धालुओं ने दूध एकत्र कर भगवान शिव का सामूहिक अभिषेक किया। इसके पश्चात विशेष पूजा-अर्चना और विधिपूर्वक आरती का आयोजन हुआ।

आचार्य शोभित मिश्र ने रुद्राभिषेक के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह अनुष्ठान न केवल वातावरण को शुद्ध करता है, बल्कि समाज और विश्व कल्याण का मार्ग भी प्रशस्त करता है। उन्होंने कहा कि पूर्वजों ने भी रुद्राभिषेक को जीवन का आवश्यक अंग बताया है।

मंदिर प्रबंधक आशीष पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम के तहत मंगलवार को सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा, वहीं रात्रि में रामायण और सुंदरकांड पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुति भी होगी। आयोजन का समापन 24 जून को भंडारे के साथ किया जाएगा।

इस दौरान बबलू, सच्चिदानंद जी राजन, दीपक, विनय सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान

    शिवाजी नगर पार्क में सैकड़ों पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी (महमूरगंज): वाराणसी के महमूरगंज स्थित शिवाजी नगर पार्क में शुक्रवार को 95 बटालियन…

    “सबका साथ हो, गंगा साफ हो” — कांवरियों का स्वच्छता संदेश

    राजेंद्र प्रसाद घाट से गूंजा आह्वान: गंगा को स्वच्छ रखना हर नागरिक का कर्तव्य   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  वाराणसी (राजेंद्र प्रसाद घाट): शुक्रवार को राजेंद्र प्रसाद घाट पर गंगा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान

    “सबका साथ हो, गंगा साफ हो” — कांवरियों का स्वच्छता संदेश

    “सबका साथ हो, गंगा साफ हो” — कांवरियों का स्वच्छता संदेश

    रोजगार मेले में 53 दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिला रोजगार

    रोजगार मेले में 53 दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिला रोजगार

    विश्वकर्मा मैरिज लॉन का भव्य शुभारंभ

    विश्वकर्मा मैरिज लॉन का भव्य शुभारंभ

    स्वामी शिवानंद महाराज की 131वीं जयंती पर भव्य आयोजन

    स्वामी शिवानंद महाराज की 131वीं जयंती पर भव्य आयोजन

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर