सेंटर फॉर सनातन रिसर्च का संगठन विस्तार कार्यक्रम वाराणसी में संपन्न, पदाधिकारियों को सौंपे गए दायित्व पत्र

सनातन चेतना ही भारत की वैश्विक पहचान : डॉ. दयाशंकर मिश्र

 

वाराणसी। सनातन धर्म कोई धर्म विशेष की परिभाषा नहीं, बल्कि यह जीवन जीने की वैज्ञानिक और संतुलित पद्धति है, जो आत्मा, मन और शरीर के समन्वय का मार्ग दिखाती है। यही सनातन चेतना भारत को विश्वगुरु बना सकती है। उक्त बातें प्रदेश सरकार में आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने सोमवार को कहीं। वे सिगरा स्थित एक होटल में सेंटर फॉर सनातन रिसर्च, उत्तर प्रदेश के संगठन विस्तार कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

 

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर पूर्व सांसद डॉ. विजय सोनकर शास्त्री, मां विंध्यवासिनी धाम के प्रधान अर्चक अगस्त कुमार द्विवेदी, काशी विशालाक्षी मंदिर के महंत राजनाथ तिवारी, राष्ट्रीय संयोजक डॉ. रमन त्रिपाठी और प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक द्विवेदी ‘गणेश’ सहित अनेक प्रमुख जनों की उपस्थिति रही।

 

कार्यक्रम के दौरान नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों को दायित्व प्रमाण पत्र सौंपे गए। नई टीम में अवधेश तिवारी और अग्नि त्रिपाठी को प्रदेश उपाध्यक्ष, श्रीशरंजन त्रिपाठी को महामंत्री (संगठन), अभिषेक मिश्रा, दिल मोहन तिवारी और मंजू देवी को प्रदेश मंत्री, एकनाथ पांडे को कोषाध्यक्ष, मीनाक्षी को प्रवक्ता, संदीप त्रिपाठी को मीडिया प्रभारी और सौरभ पांडे, श्रीराम द्विवेदी, प्रकाश मिश्रा, आशीष व केके द्विवेदी को विभिन्न दायित्वों के साथ मनोनीत किया गया।

 

कार्यक्रम में गठित संरक्षण मंडल में विश्वनाथ मंदिर के अर्चक श्रीकांत मिश्रा, दुर्गाकुंड मंदिर के पुजारी कमल किशोर, महंत राजनाथ तिवारी, काल भैरव मंदिर के प्रधान पुजारी रोशन गिरी, बीएचयू के विधि अधिकारी अभय पांडे, जिलाध्यक्ष राजेश पांडे, अरविंद शुक्ला, डॉ. किरण पांडे, नित्यानंद त्रिपाठी और दिवाकर द्विवेदी को सम्मिलित किया गया। इस अवसर पर संगठन के प्रबंधक रामकृष्ण पांडे और केशव प्रसाद सेठ को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

समापन सत्र में वक्ताओं ने वैदिक परंपराओं, धार्मिक चेतना और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार पर बल देते हुए युवाओं को इससे जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज के समय में सनातन विचारधारा को आधुनिक दृष्टिकोण से जोड़कर प्रस्तुत करना ही समय की मांग है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    उद्धव फाउंडेशन की श्री राधा-कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता में बाल प्रतिभाओं ने बिखेरी भक्ति और कला की छटा, आठ घंटे तक चला आयोजन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी।…

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    चौबेपुर फील्ड के पास देर रात हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने उठाए सड़क सुरक्षा पर सवाल; आखिर कब भरेगा जानलेवा गड्ढा?     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र