पीएम मोदी की तारीफ पर थरूर ने दी सफाई, कहा- यह पार्टी बदलने का संकेत नहीं

पीएम मोदी की तारीफ पर थरूर ने दी सफाई, कहा- यह पार्टी बदलने का संकेत नहीं

तिरुवनंतपुरम। कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक मंच पर भूमिका की सराहना करने के बाद पार्टी के भीतर हलचल मच गई है। अटकलें लगाई जा रही थीं कि थरूर कांग्रेस छोड़ सकते हैं, लेकिन अब उन्होंने इस पर खुद सफाई दी है।

मंगलवार को शशि थरूर ने कहा कि उनके द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर लिखे गए लेख को किसी राजनीतिक दल में शामिल होने के संकेत के रूप में न देखा जाए। यह लेख राष्ट्रीय एकता, भारत के हित और वैश्विक मंच पर देश की मजबूती के लिए था।

दरअसल, थरूर ने एक अंग्रेजी अखबार में लेख लिखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऊर्जा, बहुआयामी व्यक्तित्व और संवाद कौशल की तारीफ की थी। उन्होंने लिखा था कि पीएम मोदी की ये खूबियां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए एक अहम पूंजी बन चुकी हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि इस प्रयास को और अधिक सहयोग और समर्थन की जरूरत है।

थरूर की इस टिप्पणी को लेकर माना जा रहा है कि कांग्रेस नेतृत्व असहज है और पार्टी के भीतर उनके रुख को लेकर असंतोष पनप सकता है। पार्टी से उनकी दूरी और असहमति की खबरें पहले से ही चर्चा में थीं, जिससे राजनीतिक गलियारों में कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे।

हालांकि, शशि थरूर ने स्पष्ट किया कि उनकी बातों का मकसद देश के हित में प्रधानमंत्री के वैश्विक प्रभाव को रेखांकित करना था, न कि पार्टी बदलने का कोई संकेत देना। उन्होंने कहा कि देशहित सर्वोपरि है और राजनीतिक प्रतिबद्धताओं के बावजूद राष्ट्र की प्रगति को रेखांकित करना गलत नहीं है।

थरूर की सफाई के बाद कांग्रेस नेतृत्व की प्रतिक्रिया पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मानव सेवा के लिए दिलीप दुबे को मिला ‘नेशनल सोशल इम्पैक्ट अवॉर्ड’

    स्वैच्छिक रक्तदान एवं सामाजिक सरोकारों में उत्कृष्ट योगदान पर लखनऊ में किया गया सम्मानित, ‘सम्वेदना-2’ अभियान को मिली राष्ट्रीय पहचान   लखनऊ। सामाजिक सेवा और स्वैच्छिक रक्तदान के क्षेत्र में…

    भाजपा काशी क्षेत्र की कमान अशोक चौरसिया को, 2027 मिशन विजय का किया आह्वान

    नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा कार्यकर्ताओं का उत्साह, बोले— बूथ से लेकर संगठन तक और मजबूत होगी भाजपा   SHREE 7NEWS, वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    झूठे मुकदमे से बरी होने के बाद पत्रकार ने उठाया कानूनी कदम, चौबेपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष समेत 10 पर मानहानि का वाद

    झूठे मुकदमे से बरी होने के बाद पत्रकार ने उठाया कानूनी कदम, चौबेपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष समेत 10 पर मानहानि का वाद

    काशी में गूंजा गेहूं उद्योग के आधुनिकीकरण का स्वर, वैल्यू चेन को सशक्त बनाने पर राष्ट्रीय मंथन

    काशी में गूंजा गेहूं उद्योग के आधुनिकीकरण का स्वर, वैल्यू चेन को सशक्त बनाने पर राष्ट्रीय मंथन

    अवैध खनन वसूली के आरोप में चौबेपुर थाना प्रभारी लाइनहाजिर, पुलिस आयुक्त ने की बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई

    अवैध खनन वसूली के आरोप में चौबेपुर थाना प्रभारी लाइनहाजिर, पुलिस आयुक्त ने की बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई

    ‘काशी द्वार’ से सुगम दर्शन व्यवस्था लागू होने पर व्यवसायी संघ ने विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी का किया सम्मान

    ‘काशी द्वार’ से सुगम दर्शन व्यवस्था लागू होने पर व्यवसायी संघ ने विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी का किया सम्मान

    सीवर निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप, ग्राम प्रधान के खिलाफ जिलाधिकारी से जांच की मांग

    सीवर निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप, ग्राम प्रधान के खिलाफ जिलाधिकारी से जांच की मांग

    जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश

    जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश