कांवड़ समितियों को मिलेगा सीधा फंड, 50 हजार से 10 लाख तक की सहायता, रेखा कैबिनेट का ऐलान

कांवड़ समितियों को मिलेगा सीधा फंड, 50 हजार से 10 लाख तक की सहायता, रेखा कैबिनेट का ऐलान

 

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को कैबिनेट की अहम बैठक के बाद कांवड़ समितियों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की। अब राजधानी की कांवड़ समितियों को दिल्ली सरकार सीधे फंड देगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि ‘मुख्यमंत्री धार्मिक उत्सव योजना’ के तहत अब 50 हजार रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए समितियों को उपलब्ध कराई जाएगी।

 

सचिवालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “पहले सरकार करोड़ों रुपये खर्च करती थी, लेकिन सुविधाएं कांवड़ियों तक समय पर नहीं पहुंचती थीं। अब यह समस्या खत्म होगी। सरकार का एक-एक पैसा सीधे समितियों के खाते में जाएगा।”

 

सरकार ने कांवड़ समितियों को दी जाने वाली सहायता राशि को चार श्रेणियों में बांटा है। न्यूनतम राशि: ₹50,000, अधिकतम राशि: ₹10,00,000

 

समितियों को 50 प्रतिशत राशि पहले और शेष 50 प्रतिशत बाद में दी जाएगी। साथ ही तीन माह के भीतर फंड का लेखा-जोखा देना अनिवार्य होगा।

 

सीएम ने बताया कि जो समितियां अब तक रजिस्टर्ड नहीं हैं, वे 30 जुलाई तक डीएम कार्यालय में जाकर सभी दस्तावेजों के साथ रजिस्ट्रेशन करवा सकती हैं। इसके लिए सिंगल विंडो सिस्टम की सुविधा दी गई है, जहां 72 घंटे के भीतर सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

 

नई योजना के तहत कांवड़ शिविरों में डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ, सफाई कर्मचारी, टेंट, लाइटिंग सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। सभी समितियों को 1200 यूनिट तक मुफ्त बिजली भी दी जाएगी।

 

ट्रैफिक व पुलिस प्रशासन के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है। साथ ही सिविल डिफेंस और होम गार्ड्स को कांवड़ शिविरों में सेवाएं देने के लिए तैनात किया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा, “कांवड़ यात्रा सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक उत्सव है। हम चाहते हैं कि दिल्ली की सीमा में प्रवेश करते ही हर कांवड़िये का स्वागत हो और उसके पैर में एक भी कंकड़ न लगे।” दिल्ली सरकार की यह पहल श्रद्धालुओं और आयोजकों के लिए राहत की बड़ी सौगात मानी जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी में ही रहकर जनता की आवाज बनने का संकल्प

    वीडियो संदेश में बोलीं—डरूंगी नहीं, सवाल करूंगी; बाहुबल नहीं, जनता का साथ चाहिए, मिर्जापुर से राजनीतिक पारी शुरू करने की चर्चाओं ने पकड़ा जोर     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय मिर्जापुर/लखनऊ।…

    137 गंगा टास्क फोर्स ने चलाया जन-जागरूकता अभियान, दिलाई स्वच्छता की शपथ

    दशाश्वमेध घाट पर श्रद्धालुओं को गंगा स्वच्छता और संरक्षण का संदेश, ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत बरगद का पौधा रोपा     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय प्रयागराज।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

    वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

    मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

    चौबेपुर की प्रसिद्ध रामलीला 10 अक्टूबर से

    चौबेपुर की प्रसिद्ध रामलीला 10 अक्टूबर से

    कन्याकुमारी से कश्मीर तक की स्वर्वेद संदेश यात्रा पहुंची काशी

    कन्याकुमारी से कश्मीर तक की स्वर्वेद संदेश यात्रा पहुंची काशी