आपदा प्रबंधन के लिए एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की संयुक्त मॉक ड्रिल, लोगों को सिखाए बचाव के उपाय

आपदा प्रबंधन के लिए एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की संयुक्त मॉक ड्रिल, लोगों को सिखाए बचाव के उपाय

चौबेपुर। शुक्रवार को कैथी स्थित मारकंडेय महादेव घाट पर एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीमों ने बाढ़ और आगजनी जैसी आपदाओं से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस अभ्यास में आपदा की घड़ी में त्वरित कार्रवाई और बचाव कार्यों की तैयारियों को परखा गया।

मॉक ड्रिल में एडीएम वंदिता श्रीवास्तव, एसडीएम अमित कुमार, तहसीलदार विजय सिंह, नायक तहसीलदार कुलवंत सिंह, बीडीओ शिवनारायण सिंह और एडीओ पंचायत अंशुमान सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

अभ्यास के दौरान एनडीआरएफ ने बाढ़ में डूब रहे व्यक्ति को बचाने की तकनीक का प्रदर्शन किया। फायर ब्रिगेड की टीम ने रसोई गैस लीकेज या आग लगने की स्थिति में तुरंत राहत पहुंचाने और आग पर काबू पाने के व्यावहारिक उपाय बताए। महिलाओं को गीले बोरे, बाल्टी के पानी और नाइट्रोजन गैस के उपयोग से आग बुझाने के तरीके सिखाए गए।

इस मौके पर अधिकारियों ने कहा कि आपदा के समय धैर्य बनाए रखते हुए सुझाए गए उपायों को अपनाना चाहिए। ड्रिल का उद्देश्य प्रशासनिक और स्थानीय स्तर पर आपदा प्रबंधन की तैयारियों को मजबूत करना और आम लोगों में जागरूकता बढ़ाना था। उपस्थित जनों ने इस पहल की सराहना की और इसे बेहद उपयोगी बताया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    उद्धव फाउंडेशन की श्री राधा-कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता में बाल प्रतिभाओं ने बिखेरी भक्ति और कला की छटा, आठ घंटे तक चला आयोजन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी।…

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    चौबेपुर फील्ड के पास देर रात हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने उठाए सड़क सुरक्षा पर सवाल; आखिर कब भरेगा जानलेवा गड्ढा?     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र