जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक में अवैध ईंट भट्ठों पर कार्रवाई और उद्योग विकास पर जोर

जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक में अवैध ईंट भट्ठों पर कार्रवाई और उद्योग विकास पर जोर

वाराणसी । कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत उपायुक्त उद्योग ने मुख्य अतिथि समेत उपस्थित उद्यमियों और अधिकारियों का स्वागत कर की।

बैठक में अवैध ईंट भट्ठों के संचालन पर विशेष चर्चा हुई। सीडीओ ने अपर जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि हर तहसील में कम से कम पांच अवैध ईंट भट्ठों की बंदी की स्थिति की समीक्षा सुनिश्चित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

निवेश मित्र पोर्टल पर तय समय सीमा के बाद भी लंबित मामलों पर नाराजगी जताई गई। यूपीसीडा और वाराणसी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

अप्रेंटिसशिप योजना की धीमी प्रगति पर सीडीओ ने कड़ा रुख अपनाते हुए आईटीआई करौंदी के प्रतिनिधि को निर्देश दिए कि अगले उद्योग बंधु की बैठक से पहले कम से कम 200 अभ्यर्थियों की नई प्रविष्टि कराई जाए। साथ ही नगर निगम और जिले के उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक युवाओं को योजना से जोड़ा जाए।

चांदपुर स्थित राजकीय औद्योगिक आस्थान में अतिक्रमण हटाने के लिए जुलाई के पहले सप्ताह में विशेष अभियान चलाने और पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने का निर्देश दिया गया। वहीं साफ-सफाई और कूड़ा उठान की व्यवस्था को लेकर नगर निगम की ओर से रखे गए प्रस्ताव पर उद्यमियों ने सहमति व्यक्त की।

बैठक में उपायुक्त उद्योग, सहायक आयुक्त उद्योग, यूपीसीडा के क्षेत्रीय प्रबंधक, विद्युत व लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता समेत जिले के प्रमुख उद्यमी कमलाकांत पांडेय, राजेश भाटिया, नीरज पारिख, पीयूष अग्रवाल और विपिन अग्रवाल सहित कई अधिकारी एवं उद्यमी उपस्थित रहे।

सीडीओ ने सभी अधिकारियों से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और उद्यमियों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान का निर्देश दिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    रुस्तमपुर स्थित निजी अस्पताल का किया गया निरीक्षण, पंजीकरण न होने की बात आई सामने; पुलिस भी कर रही मामले की जांच   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। रुस्तमपुर स्थित एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह