दिनदहाड़े तड़तड़ाईं गोलियां, पैर में गोली लगने से घायल हुआ पशु तस्कर

दिनदहाड़े तड़तड़ाईं गोलियां, पैर में गोली लगने से घायल हुआ पशु तस्कर

वाराणसी। रामनगर क्षेत्र में गुरुवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बंदरगाह मार्ग पर अचानक गोलियों की आवाज गूंज उठी। पुलिस और पशु तस्कर के बीच हुई मुठभेड़ में चार राउंड गोलियां चलीं। इस दौरान पुलिस की गोली तस्कर के पैर में जा लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा।

पुलिस ने घायल बदमाश को तत्काल पकड़ लिया और उपचार के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। मौके पर एसीपी कोतवाली प्रज्ञा पाठक भी पहुंचीं और कार्रवाई में जुटी टीम की पीठ थपथपाई।

रामनगर पुलिस और एसओजी की टीम ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मिर्जापुर हाईवे पर वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। तभी मिर्जापुर की ओर से आ रहे संदिग्ध ट्रक ने पुलिस को देखकर दिशा बदलकर बंदरगाह रोड की ओर भागने की कोशिश की। शक गहराने पर पुलिस ने ट्रक को चारों ओर से घेर लिया।

पुलिस घेरे में फंसे तस्कर ने हिम्मत नहीं हारी और फायरिंग करते हुए झाड़ियों की तरफ भागने लगा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके बाएं पैर में लगी। घायल तस्कर को मौके पर ही दबोच लिया गया।

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए ट्रक से क्रूरता पूर्वक ठूंसकर लादे गए 27 गोवंश बरामद किए गए हैं। सभी पशुओं को सुरक्षित छुड़ाकर गौशाला भेजा गया। पुलिस के मुताबिक तस्कर के खिलाफ पहले भी पशु तस्करी समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इस पूरे अभियान में रामनगर थानाध्यक्ष और एसओजी टीम शामिल रही। एसीपी ने कहा कि पशु तस्करी की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के आश्रम में किया योगाभ्यास, बुजुर्गों को नियमित योग अपनाने की दी सलाह   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  SHREE 7NEWS, वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के…

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। खरगीपुर पियरी स्थित भगवती धाम इंटर कॉलेज में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास