पुलिस आयुक्त का गोपनीय निरीक्षण, अतिक्रमण और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

पुलिस आयुक्त का गोपनीय निरीक्षण, अतिक्रमण और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

वाराणसी। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल ने शुक्रवार को शहर में यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण की वास्तविक स्थिति का आकलन करने के लिए गोपनीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न प्रमुख चौराहों, बाजारों, धार्मिक स्थलों और व्यस्त मार्गों का स्थलीय भ्रमण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित पाया गया। पुलिस आयुक्त ने सख्त रुख अपनाते हुए सड़क पर अतिक्रमण कर यातायात में व्यवधान उत्पन्न करने वाले 50 दुकानदारों, ठेले व खुमचों को चिन्हित कर उनकी फोटोग्राफी करायी और सूची तैयार करने के निर्देश दिये। साथ ही सम्बन्धित थाना प्रभारियों को इनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कड़ी विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए।

इसके अलावा अतिक्रमण पाये गये 10 चिन्हित स्थलों पर ड्यूटी में शिथिलता बरतने वाले बीट आरक्षियों के खिलाफ कार्रवाई हेतु सम्बंधित डीसीपी को निर्देशित किया गया।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि यातायात व्यवस्था को सुचारु करने और अतिक्रमण हटाने के लिए “पुलिस 360 डिग्री कार्ययोजना” के तहत प्रभावी अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही को कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय) श्री शिवहरि मीणा भी उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा