स्वर्वेद महामंदिर धाम से कश्मीर-कन्याकुमारी तक आध्यात्मिक यात्रा का शुभारंभ

स्वर्वेद महामंदिर धाम से कश्मीर-कन्याकुमारी तक आध्यात्मिक यात्रा का शुभारंभ

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

वाराणसी (चौबेपुर)। उमरहाँ स्थित स्वर्वेद महामंदिर धाम से शुक्रवार की सुबह एक ऐतिहासिक आध्यात्मिक यात्रा का शुभारंभ हुआ। सद् गुरु सदाफल महाराज के आशीर्वाद से शुरू हुई यह यात्रा कश्मीर से कन्याकुमारी तक स्वर्वेद का दिव्य संदेश जन-जन तक पहुंचाएगी।

करीब 40,000 किलोमीटर लंबी यह यात्रा सड़क मार्ग से तय की जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य आगामी समर्पण दीप अध्यात्म महोत्सव एवं विहंगम योग संत समाज के 102वें वार्षिकोत्सव के प्रति जागरूकता फैलाना है।

यात्रा का नेतृत्व कर रहे विहंगम योग के संत प्रवर विज्ञान देव जी महाराज ने बताया कि 25 व 26 नवम्बर को स्वर्वेद महामंदिर धाम में 25,000 कुंडीय स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसी महायज्ञ की व्यापक सूचना और आध्यात्मिक चेतना का संचार करने के लिए यह यात्रा देशभर में निकाली जा रही है।

शुक्रवार को यात्रा का पहला चरण जम्मू-कश्मीर की ओर प्रस्थान कर गया। बताया गया कि 29 जून से यह यात्रा हर गांव और हर हृदय में स्वर्वेद के ज्ञान का दीप प्रज्वलित करने का संकल्प लेकर आगे बढ़ेगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा