फर्जी टीटीई बनकर टिकट बनाने वाला युवक गिरफ्तार, प्रेम विवाह के लिए रचा था पूरा खेल

फर्जी टीटीई बनकर टिकट बनाने वाला युवक गिरफ्तार, प्रेम विवाह के लिए रचा था पूरा खेल

वाराणसी । कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में शुक्रवार को एक फर्जी टीटीई को पकड़ा गया। आरोपी खुद को टीटीई बताकर यात्रियों से ठगी करता था। उसके पास से पूर्व मध्य रेलवे का फर्जी आईडी कार्ड और टीटीई का एप्रन बरामद हुआ।

पकड़े गए युवक की पहचान मध्य प्रदेश के रीवा जिले के अतरैला निवासी आदर्श जायसवाल के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने चौंकाने वाला खुलासा किया। आदर्श ने बताया कि बीटेक करने के बाद भी बेरोजगारी से जूझ रहा था। वह अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता था, लेकिन परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे। इसी कारण उसने फर्जी टीटीई बनकर ठगी का रास्ता अपना लिया।

जीआरपी इंस्पेक्टर रजोल नागर और आरपीएफ इंस्पेक्टर संदीप कुमार यादव ने बताया कि आरोपी ने 17 जून को दो महिला यात्रियों, ज्योति किरण और गुनगुन के लिए जनता एक्सप्रेस में बी-3 कोच का टिकट मोबाइल एप के जरिए बनवाया था। जब महिलाएं स्टेशन पहुंचीं तो गाड़ी में एम-2 कोच लगा था। यात्रियों ने शिकायत रेलवे के कमर्शियल स्टाफ से की और परिजनों को जानकारी दी।

एक अन्य मामले में आदर्श ने कैंट रेलवे स्टेशन स्थित मुख्य आरक्षण केंद्र से मुंबई जाने वाले यात्री दिनेश यादव का ई-टिकट बनवाया था। टिकट स्टेटस में गड़बड़ी देख यात्री को शक हुआ और विवाद की स्थिति बन गई।

आरोपी ने कबूल किया कि गांव में ही उसने दो मार्च को साइबर कैफे से फर्जी आईडी बनवाया था। शादी के लिए परिजनों को प्रभावित करने के उद्देश्य से वह खुद को टीटीई बताकर ठगी करता था। जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति