मार्कंडेय धाम में असम के राज्यपाल ने किया रुद्राभिषेक, देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना

मार्कंडेय धाम में असम के राज्यपाल ने किया रुद्राभिषेक, देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य शुक्रवार को चौबेपुर क्षेत्र के कैथी स्थित प्राचीन मार्कंडेय महादेव मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधानपूर्वक रुद्राभिषेक कर देश-प्रदेश की सुख-शांति और असमवासियों के कल्याण की प्रार्थना की।

राज्यपाल प्रातः 11 बजे मंदिर परिसर पहुंचे, जहां पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनका स्वागत किया। उन्होंने भगवान मार्कंडेय महादेव का जलाभिषेक और विशेष पूजन किया। दर्शन के उपरांत उन्होंने मंदिर का अवलोकन किया और परिसर की व्यवस्थाओं की सराहना की।

राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि यहां की दिव्यता और आध्यात्मिक वातावरण अनूठा है। संस्कृति और संस्कारों की प्रेरणा इसी धरती से मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धार्मिक स्थलों के विकास में जो पहल की है, उसका प्रत्यक्ष उदाहरण यह मंदिर है।

उन्होंने कहा कि यह धाम रोजगार, पर्यटन और लोक-कल्याण का केंद्र बनता जा रहा है। उन्होंने बाबा मार्कंडेय महादेव से सभी नागरिकों के मंगल की कामना की।

पूजन में मंदिर के पुजारी बजरंगी गिरी, पप्पू गिरी, गौरव गिरी, श्यामू गिरी, मुन्ना गिरी और आकाश पांडेय शामिल रहे। इस अवसर पर खादी ग्रामोद्योग आयोग के सदस्य अजय सिंह, मुन्ना रघुवंशी, शशि मिश्रा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    पहले दिन राजर्षि क्लब, बरेका और संत अतुलानंद टीमों ने दर्ज की शानदार जीत   वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के बास्केटबॉल कोर्ट पर बुधवार से अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल…

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    शव सड़क पर रख ग्रामीणों ने लगाया जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग     वाराणसी। सिंधोरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर (चकदुल्ला) इलाके में बारात के दौरान हुए विवाद ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन