हेरोइन तस्कर गिरफ्तार, 230 ग्राम हेरोइन बरामद

हेरोइन तस्कर गिरफ्तार, 230 ग्राम हेरोइन बरामद

चौबेपुर (वाराणसी)। मादक पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ए.एन.टीएफ) गाजीपुर एवं ऑपरेशनल यूनिट वाराणसी की संयुक्त टीम ने गुरुवार को धौरहरा पंडापुर निवासी एक तस्कर को धर दबोचा। उसके पास से लाखों रुपये मूल्य की हेरोइन बरामद हुई है।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ए.एन.टीएफ की टीम ने धौरहरा स्थित घर पर दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपित भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर मौके पर ही पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान छोटेलाल राजभर (50 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय पन्नालाल, निवासी धौरहरा पंडापुर, थाना चौबेपुर के रूप में बताई।

ए.एन.टीएफ टीम के प्रभारी आदित्य नारायण सिंह ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के पास से करीब 230 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा तलाशी में नकद 1,250 रुपये भी मिले हैं।

पूछताछ में छोटेलाल ने बताया कि वह यह हेरोइन बिनाथीपुर निवासी अखिलेश चौबे से खरीदता था और घर में छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर आसपास के गांवों और जनपदों में बेचता था। वह हेरोइन बेचने की तैयारी कर रहा था, तभी पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

पुलिस उपाधीक्षक राजकुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में ए.एन.टीएफ की टीम ने केस दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    21 करोड़ के जीएसटी फ्रॉड का खुलासा, फरार अभियुक्त पंजाब से गिरफ्तार

    फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों की टैक्स चोरी, एसओजी व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सफलता   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)  चौबेपुर (वाराणसी)। स्थानीय पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई…

    लखनऊ महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, सोनार समाज की एकजुटता का होगा प्रदर्शन

    चौबेपुर में स्वर्णकार संघ की बैठक सम्पन्न, अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी)। आगामी 11 अप्रैल 2026 को लखनऊ में आयोजित सोनार महासम्मेलन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    21 करोड़ के जीएसटी फ्रॉड का खुलासा, फरार अभियुक्त पंजाब से गिरफ्तार

    लखनऊ महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, सोनार समाज की एकजुटता का होगा प्रदर्शन

    लखनऊ महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, सोनार समाज की एकजुटता का होगा प्रदर्शन

    भदोही में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफल समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने दिखाई दमदार भागीदारी

    भदोही में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफल समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने दिखाई दमदार भागीदारी

    गुलाल और गुलाब की खुशबू में सजा स्नेह मिलन, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कार्यकर्ताओं संग खेली होली

    गुलाल और गुलाब की खुशबू में सजा स्नेह मिलन, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कार्यकर्ताओं संग खेली होली

    गेट-2026 में श्रेयांशी नारायण सिंह का परचम, ऑल इंडिया 26वीं रैंक से जिले का बढ़ाया मान

    गेट-2026 में श्रेयांशी नारायण सिंह का परचम, ऑल इंडिया 26वीं रैंक से जिले का बढ़ाया मान

    कृष्ण जन्म प्रसंग पर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, जयघोष से गूंजा पंडाल

    कृष्ण जन्म प्रसंग पर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, जयघोष से गूंजा पंडाल