नेत्र परीक्षण शिविर में 122 लोगों की नि:शुल्क जांच, 12 मोतियाबिंद रोगियों का होगा मुफ्त ऑपरेशन

नेत्र परीक्षण शिविर में 122 लोगों की नि:शुल्क जांच, 12 मोतियाबिंद रोगियों का होगा मुफ्त ऑपरेशन

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। स्व. न्यायमूर्ति श्रीशनाथ तिवारी की पुण्य स्मृति में रविवार को स्थानीय सन साइन पब्लिक स्कूल परिसर में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अजगरा विधायक त्रिभुवन राम ने दीप प्रज्वलित कर किया।

विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि आर. जे. शंकरा आई हॉस्पिटल द्वारा नेत्र रोगियों की सेवा का यह प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि मोतियाबिंद जैसे रोग का समय से इलाज न हो तो लोगों की दृष्टि खत्म हो सकती है। इस शिविर से चौबेपुर समेत आसपास के गांवों के बुजुर्गों और जरूरतमंद मरीजों को राहत मिलेगी।

शिविर में कुल 122 लोगों की आंखों की जांच की गई। इनमें से 12 मोतियाबिंद रोगियों का चयन कर उन्हें नि:शुल्क लेंस प्रत्यारोपण, ऑपरेशन और चश्मे की सुविधा देने की घोषणा की गई। मरीजों की आगे की जांच आर. जे. शंकरा अस्पताल में की जाएगी।

शिविर के सफल संचालन में अस्पताल की सामुदायिक आउटरीच टीम लीडर युगल चन्द्रा, नेत्र विशेषज्ञों की टीम और आयोजन समिति का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर आयोजक चंद्रशेखर तिवारी (मुन जी), प्रिंसिपल शिल्पा त्रिपाठी, जी.एस. शेख, सावित्री निषाद, नम्रता सिंह, सारिका श्रीवास्तव, प्रीति निषाद व नीतू यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विधायक त्रिभुवन राम ने सभी चिकित्सकों एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे आयोजन भविष्य में भी नियमित रूप से होते रहने चाहिए, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंदों को लाभ मिल सके।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा