‘मन की बात’ सुन विधायक त्रिभुवन राम, माँ के नाम पौधरोपण कर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

‘मन की बात’ सुन विधायक त्रिभुवन राम, माँ के नाम पौधरोपण कर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। रविवार को चौबेपुर के सन साइन पब्लिक स्कूल परिसर में अजगरा विधायक त्रिभुवन राम ने भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक कार्यक्रम मन की बात को ध्यानपूर्वक सुना। इस दौरान बूथ संख्या 323 पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विधायक त्रिभुवन राम ने कहा कि मन की बात देशवासियों को नई दिशा और प्रेरणा देता है। उन्होंने इसे समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाला एक ऐतिहासिक संवाद करार दिया।

कार्यक्रम के उपरांत उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इसके बाद एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि यदि हर व्यक्ति अपनी मां के नाम एक पौधा लगाए, तो पर्यावरण संरक्षण का बड़ा संदेश जाएगा और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण मिलेगा।

इस अवसर पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम प्रकाश सिंह बीरु, भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, शारदा चतुर्वेदी, चंद्रशेखर तिवारी मुन बाबू, जितेंद्र सिंह जीतू, सृजन चतुर्वेदी शिवम, संतोष कनौजिया, सोनू, विनोद चतुर्वेदी, प्रियांशु मिश्रा, अतुल चतुर्वेदी, राहुल सोनी, कमलेश यादव, ग्राम प्रधान सुंगुलपुर के प्रधानपति मनीष चौहान, अमृत तिवारी, अमरीश तिवारी उर्फ रिंकू सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम