मुनारी बाजार में वित्तीय साक्षरता शिविर, बड़ी संख्या में लोगों ने लिया लाभ

मुनारी बाजार में वित्तीय साक्षरता शिविर, बड़ी संख्या में लोगों ने लिया लाभ

चौबेपुर। लर्निंग लिंक्स फाउंडेशन और वोडाफोन आइडिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को मुनारी बाजार स्थित सामुदायिक भवन में “जादू गिन्नी का” कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और वित्तीय सेवाओं की जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को वित्तीय अधिकारों, योजनाओं और आवश्यक दस्तावेजों के महत्व के प्रति जागरूक करना था। शिविर में विशेषज्ञों ने बीमा योजनाओं, पैनकार्ड एवं आधार कार्ड से जुड़ी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी। लाभार्थियों ने पंजीकरण भी कराया।

वित्तीय सलाहकारों ने प्रतिभागियों को बताया कि जीवन बीमा और स्वास्थ्य बीमा किस प्रकार आपात परिस्थितियों में सहायक सिद्ध होते हैं। पैनकार्ड और आधार कार्ड के महत्व पर विशेष चर्चा की गई। उपस्थित ग्रामीणों को ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से आवेदन की विधियां भी बताई गईं।

कार्यक्रम के दौरान गोविंद कुमार (चोलापुर ब्लॉक), विकास सिंह, धीरज कुमार समेत अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। इनकी देखरेख में शिविर का संचालन किया गया। कर्मचारियों ने लाभार्थियों के पंजीकरण में सहयोग किया और आवश्यक दस्तावेजों को जांचकर उनका सत्यापन कराया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से गांव-गांव में जागरूकता बढ़ेगी और सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचेगा। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के शिविरों का आयोजन किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोग वित्तीय साक्षरता से जुड़ें।

शिविर में बड़ी संख्या में महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक और युवा शामिल हुए। सभी ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे उपयोगी बताया और आयोजकों को धन्यवाद दिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा