आदर्श पलहीपट्टी इंटर कॉलेज में निर्विरोध चुनाव, क्षेत्र में खुशी का माहौल
चोलापुर (वाराणसी)। आदर्श पलहीपट्टी इंटर कॉलेज में प्रबंध समिति का चुनाव निर्विरोध संपन्न होने पर विद्यालय और क्षेत्र में उत्साह का वातावरण देखने को मिला।
समिति अध्यक्ष पद पर रामवृक्ष सिंह तथा विद्यालय प्रबंधक पद पर सुधीर सिंह निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। यह जानकारी प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने दी। चुनाव परिणाम आने के बाद ग्रामीणों व शिक्षकों ने दोनों निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने निर्वाचित प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से विद्यालय विकास की दिशा में और प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि निर्विरोध चुनाव से विद्यालय में नई ऊर्जा और सकारात्मक वातावरण का संचार हुआ है, जो विद्यार्थियों के हित में महत्वपूर्ण साबित होगा।