मंदिर मार्ग की दीवार को लेकर बजरंग दल का धरना, प्रशासन में मचा हड़कंप

मंदिर मार्ग की दीवार को लेकर बजरंग दल का धरना, प्रशासन में मचा हड़कंप

चोलापुर (वाराणसी)। क्षेत्र के चंदांपुर गांव में मंदिर के सामने रास्ते पर बनाई गई दीवार को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। सोमवार को बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता दीवार हटाने की मांग को लेकर चांदपुर पुलिस चौकी के सामने शिव मंदिर के बरामदे में धरने पर बैठ गए और क्रमिक अनशन की घोषणा कर दी।

अनशन की घोषणा के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी शिव हरी मीणा, डीसीपी प्रमोद कुमार, एडीसीपी नीतू कात्यायन, एसीपी विजय प्रताप सिंह, एसडीएम अमित कुमार व नायब तहसीलदार प्रीति पांडे सहित चार थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची।

प्रदर्शनकारियों ने शुरुआत में विवादित स्थल से करीब दो किलोमीटर दूर धरना दिया, लेकिन बाद में मंदिर मार्ग पर पहुंचकर नारेबाजी शुरू कर दी। इससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। बजरंग दल की मांग है कि मंदिर मार्ग की दीवार तत्काल हटाई जाए, अन्यथा आमरण अनशन किया जाएगा।

पुलिस व प्रशासन की समझाइश और एक सप्ताह के भीतर जांच कर उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद प्रदर्शन शांत कराया गया। धरने में विनोद कुमार उपाध्याय, प्रिंस चौबे, अनिल मिश्रा, कृष्णानंद पांडे, राजन मिश्रा, अवधेश मिश्रा, सुनील मिश्रा, मनोज मिश्रा, मनीष चौबे, विष्णु सिंह, शिवम अग्रहरी व वीरेंद्र सेठ सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है तथा स्थिति पर सतर्क निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा