सपनों की उड़ान: महिलाओं की खूबसूरती को नया आयाम देता ब्यूटीशियन कोर्स

सपनों की उड़ान: महिलाओं की खूबसूरती को नया आयाम देता ब्यूटीशियन कोर्स

 

वाराणसी (पिंडरा)। “सपनों को हकीकत में बदलने के लिए बस हौसले की जरूरत होती है।” यह कहना है ब्यूटीशियन अवंतिका सिंह सनी का, जिन्होंने सिंधोरा स्थित एंजल मेकअप स्टूडियो में छह माह का ब्यूटीशियन कोर्स सफलतापूर्वक पूरा कर अपनी जिंदगी को एक नई दिशा दी है।

 

अवंतिका सिंह ने बताया कि जब उन्होंने यह कोर्स शुरू किया था, तब बस एक उम्मीद थी—खुद को संवारने और कुछ नया सीखने की। आज कोर्स पूर्ण होने पर वह आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास का अनुभव कर रही हैं।

 

उन्होंने कहा कि मेकअप, हेयर स्टाइलिंग, स्किन केयर, थ्रेडिंग, वैक्सिंग और क्लाइंट डीलिंग जैसे कौशल को बारीकी से सीखने का अवसर यहां मिला। स्टूडियो की टीम ने जिस समर्पण और प्रेम से उनका मार्गदर्शन किया, वह उनके लिए अमूल्य रहा।

 

अवंतिका ने बताया, “आज मैं गर्व से कह सकती हूं कि यह कोर्स मेरी जिंदगी का एक सुनहरा अध्याय बन गया है। इसी के बदौलत मैं अपने सपनों की ओर आत्मनिर्भर होकर आगे बढ़ रही हूं।”

 

उनका यह अनुभव क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन रहा है, जो खुद को संवारने और आत्मनिर्भर बनने की चाह रखती हैं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पांच दिन बाद सकुशल घर लौटा कुलदीप

    सोशल मीडिया पर परिजनों की बेबसी देख बदला मन, सारनाथ से परिजनों को दी सूचना   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर थाना क्षेत्र के धौरहरा टिकरा गांव से…

    14 मई तक मिलेगा मई माह का मुफ्त राशन

    खाद्य आयुक्त के निर्देश पर बढ़ी वितरण अवधि, सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक होगा वितरण   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी)। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पांच दिन बाद सकुशल घर लौटा कुलदीप

    पांच दिन बाद सकुशल घर लौटा कुलदीप

    14 मई तक मिलेगा मई माह का मुफ्त राशन

    14 मई तक मिलेगा मई माह का मुफ्त राशन

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ