साहित्य और पर्यावरण का गहरा नाता, जनपक्षधर होना जरूरी : राष्ट्रीय वेबिनार में विद्वानों ने रखे विचार

साहित्य और पर्यावरण का गहरा नाता, जनपक्षधर होना जरूरी : राष्ट्रीय वेबिनार में विद्वानों ने रखे विचार

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

वाराणसी। भारतीय साहित्य में समाज और पर्यावरण के प्रति गहरी संवेदनशीलता हमेशा से विद्यमान रही है। प्राचीन ग्रंथों से लेकर आधुनिक कृतियों तक रचनाकारों ने इन सरोकारों को विविध रूपों में अभिव्यक्त किया है। साहित्य और पर्यावरण जनपक्षधर हों, इसी सोच के साथ शुक्रवार को प्रोफेसर बी.एन. जुयाल एजुकेशनल फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से एक राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट अध्यक्ष शिक्षाविद् डॉ. अंबिका प्रसाद गौड़ ने की। उन्होंने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए संस्था की गतिविधियों और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ पत्रकार व साहित्यकार डॉ. अत्रि भारद्वाज ने विषय प्रवर्तन में कहा कि मनुष्य का वास्तविक विकास साहित्य और पर्यावरण की समझ से ही संभव है।

प्रो. श्रद्धानंद ने वेद, उपनिषद और पुराणों में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े प्रसंगों की चर्चा करते हुए कहा कि इन ग्रंथों में प्रकृति को देवत्व का दर्जा दिया गया है। समीक्षक डॉ. रामसुधार सिंह ने कहा कि भारतीय साहित्य सामाजिक समरसता, अहिंसा और सहिष्णुता जैसे मूल्यों को मजबूती देता आया है।

मुंबई से जुड़े सिने इतिहासवेत्ता डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि आधुनिक साहित्य में प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों के क्षरण को लेकर गंभीर चिंताएं व्यक्त की गई हैं। कवयित्री प्रोफेसर रचना शर्मा ने कहा कि साहित्य समाज और पर्यावरण के जटिल संबंधों को समझने का सशक्त माध्यम है।

साहित्यकार डॉ. मुक्ता ने कहा कि भारत आर्थिक प्रगति की दिशा में बढ़ रहा है लेकिन पर्यावरणीय सरोकार पीछे छूटते जा रहे हैं। देहरादून से जुड़े प्रोफेसर रामविनय सिंह ने चेताया कि पर्यावरण असंतुलन से वैश्विक तापन में तेजी से वृद्धि हो रही है।

धन्यवाद ज्ञापन साहित्यकार डॉ. देवेंद्र कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण असंतुलन के चलते कई पशु-पक्षियों की प्रजातियां विलुप्ति की कगार पर हैं। कार्यक्रम का संचालन श्री अरुण मिश्रा ने किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति