स्कूलों में लौटी रौनक, तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत

स्कूलों में लौटी रौनक, तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत

चोलापुर (वाराणसी)। विकास खंड क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में मंगलवार को गर्मियों की लंबी छुट्टियों के बाद पढ़ाई का माहौल फिर से गुलजार हो गया। 1 जुलाई को स्कूल खुलने के अवसर पर शिक्षकों ने बच्चों का पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया। विद्यालय में पहुंचे विद्यार्थियों का टीका-चंदन, आरती और पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया गया। इसके बाद बच्चों को मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया गया।

इसी दिन स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ भी किया गया। नामांकन बढ़ाने के उद्देश्य से विद्यालयों द्वारा रैली निकाली गई और जनसंपर्क कर अभिभावकों को जागरूक किया गया। जिन बच्चों का नामांकन अब तक नहीं हो सका था, उनका चिह्नीकरण कर प्रवेश दिलाया गया।

खंड शिक्षा अधिकारी नागेंद्र सरोज ने शिक्षकों को निर्देशित किया कि वे अभिभावकों से सतत संपर्क बनाए रखें, बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करें तथा अधिकाधिक नामांकन कराएं। उन्होंने जन्म प्रमाणपत्र व आधार कार्ड निर्माण, ऑपरेशन कायाकल्प के अधूरे कार्यों, यूडायस और प्रेरणा पोर्टल पर लंबित प्रविष्टियों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।

खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि पठन-पाठन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिक्षकों को सभी बच्चों की प्रगति नियमित रूप से निपुण तालिका में दर्ज करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि उनकी शिक्षा में निरंतर सुधार हो सके।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    उद्धव फाउंडेशन की श्री राधा-कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता में बाल प्रतिभाओं ने बिखेरी भक्ति और कला की छटा, आठ घंटे तक चला आयोजन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी।…

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    चौबेपुर फील्ड के पास देर रात हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने उठाए सड़क सुरक्षा पर सवाल; आखिर कब भरेगा जानलेवा गड्ढा?     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र