विश्व प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर गोष्ठी व पौधरोपण का आयोजन

ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में आर.एस. ग्रीन मिशन ने कराया जागरूकता कार्यक्रम

 

(रिपोर्ट एडवोकेट अभिषेक उपाध्याय)

ज्ञानपुर (भदोही)। विश्व प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस के अवसर पर गुरुवार को आर.एस. ग्रीन मिशन द्वारा ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल, बालीपुर में विचार गोष्ठी एवं पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला युवा अधिकारी (मेरा युवा भारत एवं पूर्व नेहरू युवा केंद्र, भारत सरकार) श्री राम गोपाल सिंह चौहान तथा विशिष्ट अतिथि विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ. सुषमा तिवारी रहीं।

 

मुख्य अतिथि श्री चौहान ने प्लास्टिक बैग के दुष्परिणामों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि प्लास्टिक कचरा न केवल भूमि और जल स्रोतों को प्रदूषित करता है बल्कि इससे जीव-जंतुओं के जीवन पर भी संकट उत्पन्न होता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे प्लास्टिक के विकल्प अपनाकर अपने आस-पास के लोगों को भी जागरूक करें।

 

इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया—

“हम बाजार जाते समय प्लास्टिक बैग का उपयोग नहीं करेंगे एवं कपड़े अथवा जूट के थैले का प्रयोग करेंगे।”

 

गोष्ठी के उपरांत विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया और छात्रों को पौधे भी वितरित किए गए। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया।

 

कार्यक्रम के अंत में आर.एस. ग्रीन मिशन के संस्थापक शिवम् राय ने सभी अतिथियों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया।

 

इस अवसर पर स्नेहा राय, अर्पिता पांडे, आस्था सिंह, करन, वैशाली राव, वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक उपाध्याय, राजनाथ सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्लास्टिक मुक्त भारत, हरित भारत की दिशा में एक सार्थक पहल।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मुख्यमंत्री योगी ने ग्लोबल ओवरसीज के स्टॉल का किया अवलोकन

    संत रविदास की छवि वाला हस्तनिर्मित कालीन और गदा भेंटकर किया स्वागत, भदोही कारपेट मार्ट को नोएडा की तर्ज पर संचालित करने की मांग   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  भदोही। 50वें…

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    राजकीय भवनों पर फहरेगा तिरंगा, कार्यालयों व विद्यालयों में गांधी जी के चित्र पर होगा माल्यार्पण; स्वास्थ्य मेला, रक्तदान शिविर और रोगियों को फल-दवा वितरण भी     रिपोर्ट अभिषेक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुख्यमंत्री योगी ने ग्लोबल ओवरसीज के स्टॉल का किया अवलोकन

    मुख्यमंत्री योगी ने ग्लोबल ओवरसीज के स्टॉल का किया अवलोकन

    कादीपुर स्टेशन के पीछे अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर संयुक्त छापा

    कादीपुर स्टेशन के पीछे अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर संयुक्त छापा

    नवाचार की मिसाल बनीं कविता तिवारी, एडुलीडर्स शिक्षक सम्मान से सम्मानित

    नवाचार की मिसाल बनीं कविता तिवारी, एडुलीडर्स शिक्षक सम्मान से सम्मानित

    स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह ने भरा नामांकन

    स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह ने भरा नामांकन

    पूर्वांचल की बेटियां कबड्डी में दिखाएंगी दम, बिलासपुर रवाना हुई विश्वविद्यालय की टीम

    पूर्वांचल की बेटियां कबड्डी में दिखाएंगी दम, बिलासपुर रवाना हुई विश्वविद्यालय की टीम

    प्रमोद तिवारी की ऐतिहासिक सियासी पारी, रामपुर खास में नौ बार विधायक बनने का रिकॉर्ड

    प्रमोद तिवारी की ऐतिहासिक सियासी पारी, रामपुर खास में नौ बार विधायक बनने का रिकॉर्ड