भ्रष्टाचार में भाजपा बनी विश्व चैंपियन : जजलाल राय

भ्रष्टाचार में भाजपा बनी विश्व चैंपियन : जजलाल राय

 

(रिपोर्ट एडवोकेट अभिषेक उपाध्याय)

भदोही। कांग्रेस कमेटी भदोही के जिला महासचिव जजलाल राय ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का असली चेहरा एक बार फिर बेनकाब हो गया है, जहां मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार की एक आदिवासी मंत्री पर 1000 करोड़ रुपये की घूसखोरी का गंभीर आरोप सामने आया है।

 

श्री राय ने बुधवार को प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि यह वही भाजपा है, जो न खाऊंगा, न खाने दूंगा का दावा करती रही, जबकि हकीकत में पार्टी भ्रष्टाचार की दलदल में गले तक डूबी हुई है। उन्होंने कहा कि मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार के कीर्तिमान टूटते जा रहे हैं।

 

उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल की शुरुआत में ही एक परिवहन आरक्षक की कार से 55 किलो सोना और 11 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए थे, और अब 1000 करोड़ रुपये की रिश्वत का मामला सामने आना यह साबित करता है कि राज्य में भ्रष्टाचार की खुली मंडी चल रही है।

 

कांग्रेस नेता ने कहा कि व्यापम घोटाले ने लाखों युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेला था। अब सोने, नकदी और अरबों की रिश्वत के प्रकरणों ने भाजपा के शासन को भ्रष्टाचार का पर्याय बना दिया है।

 

श्री राय ने आरोप लगाया कि भाजपा आदिवासी समाज के उत्थान का दिखावा करती है, जबकि हकीकत में आदिवासी समाज के अधिकारों की लूट में जुटी है। उन्होंने कहा कि भाजपा का भ्रष्टाचार केवल मध्य प्रदेश तक सीमित नहीं है, बल्कि उत्तर प्रदेश में भर्ती घोटाले, गुजरात में जमीन घोटाले और अन्य राज्यों में अनगिनत घोटालों ने भाजपा की साख को वैश्विक स्तर पर भी दागदार कर दिया है।

 

उन्होंने कहा कि ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की रिपोर्टों में भी भारत में भ्रष्टाचार की स्थिति लगातार खराब हुई है, जो भाजपा सरकार की कथनी और करनी में फर्क को उजागर करता है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि पर विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में हुआ आयोजन     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय भदोही। राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर…

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    राष्ट्रीय संत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी की 12वीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा