पुलिस अधीक्षक ने परेड का किया निरीक्षण, कर्मियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

पुलिस अधीक्षक ने परेड का किया निरीक्षण, कर्मियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

 

चंदौली। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने शिविर पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड की सलामी ली और परेड का बारीकी से निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस कर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रखने के लिए शारीरिक गतिविधियां भी कराईं।

 

एसपी ने परेड के दौरान अनुशासन एवं एकरूपता बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए टोलीवार ड्रिल को और प्रभावी बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके अतिरिक्त विभिन्न थानों से आए थाना प्रभारियों व पुलिसकर्मियों को असलहों की हैंडलिंग और असेम्बलिंग का अभ्यास कराया गया।

 

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने डायल-112 के वाहनों की भी जांच की। उन्होंने वाहनों में रखे दंगा नियंत्रण उपकरणों को परखा और उनकी कार्यक्षमता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि किसी भी आपराधिक घटना के सीन को सुरक्षित रखने और साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया में किसी प्रकार की लापरवाही न हो, इसके लिए सभी कर्मियों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया है।

 

एसपी ने ड्रोन टीम से ड्रोन कैमरे के संचालन की जानकारी ली और इसके प्रयोग में सावधानी बरतने के निर्देश दिए। इसके अलावा शिविर पुलिस लाइन की स्वच्छता एवं समुचित व्यवस्था को लेकर भी सख्त हिदायतें दी गईं।

 

परेड के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चंद्रशेखर, क्षेत्राधिकारी लाइन राजीव सिसोदिया, प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी आकांक्षा गौतम एवं प्रतिसार निरीक्षक रामबेलास सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    फूलपुर पुलिस ने CCTV, सर्विलांस और सी-प्लान ऐप की मदद से की तलाश, परिजनों को सौंपा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। थाना फूलपुर क्षेत्र के पिण्डरा बाजार निवासी…

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    कालबाधित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण पर जोर, जनसुनवाई, महिला सुरक्षा, साइबर पुलिसिंग और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। पुलिस आयुक्त श्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा