कौवापुर में हर घर जल योजना फेल, बूंद-बूंद पानी को तरसे लोग

कंपनी की लापरवाही से ग्रामीण परेशान, जिम्मेदार अधिकारी नदारद

 

चौबेपुर (वाराणसी)। विकास खंड चोलापुर की ग्राम पंचायत कौवापुर में केंद्र और प्रदेश सरकार की बहुचर्चित ‘हर घर जल-कल योजना’ दम तोड़ती नजर आ रही है। तेज गर्मी में सैकड़ों परिवार पीने के पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। कई मोहल्लों में बीते चार-पांच माह से नलों में एक बूंद पानी नहीं आया।

 

ग्रामीणों का आरोप है कि योजना के तहत शुरुआती दौर में पाइपलाइन बिछाकर कुछ घरों में प्रतीकात्मक रूप से कुछ दिनों तक पानी चालू कराया गया। अधिकारियों और ठेकेदारों ने इसका वीडियो बनवाकर काम पूरा दिखा दिया और बिल पास करा लिया। इसके बाद न तो कोई मरम्मत की गई और न ही आपूर्ति सुनिश्चित की गई।

 

कौवापुर से लेकर कादीपुर स्टेशन रोड तक हिंदू-मुस्लिम समाज के लोगों के घरों में या तो नल लगे ही नहीं हैं या फिर लगे हुए नलों में पानी आना बंद हो चुका है। कुछ जगहों पर पाइप खुले पड़े हैं, जिससे सड़क पर पानी व्यर्थ बहता रहता है। बाकी इलाकों के लोग बालूयुक्त हैंडपंप का दूषित पानी पीने को विवश हैं। इससे बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।

 

ग्रामीण रामदीन, समीम, कुसुम और रईस अहमद ने बताया कि एल.एन.टी. कंपनी और उससे जुड़े अधिकारियों को बार-बार फोन कर शिकायत की गई, मगर हर बार सिर्फ आश्वासन देकर फोन काट दिया गया। ठेकेदार और अभियंता गांव आने को तैयार नहीं हैं।

 

पीड़ित ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र पानी की आपूर्ति सुचारू नहीं की गई, तो वे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर धरना-प्रदर्शन करेंगे और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे। स्थानीय प्रशासन की उदासीनता से गांव में आक्रोश व्याप्त है।

 

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    191.5 किलोमीटर लंबी परियोजनाओं से मजबूत होगी कनेक्टिविटी, यूपी में चल रहे हैं 5 लाख करोड़ के हाईवे कार्य; जल्द ऊर्जा निर्यातक बनेगा प्रदेश     रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय /…

    उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

    360 डिग्री तकनीक से विद्यार्थियों ने किया ब्रह्मांड का रोमांचक अनुभव, चंद्रयान-3 और आदित्य-एल1 मिशन की भी मिली जानकारी     रिपोर्ट विवेक राय दानगंज (वाराणसी)। चोलापुर थाना क्षेत्र के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

    उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

    सुरों के साथ समाजसेवा की भी पहचान बना रहे भोजपुरी गायक विनय पाण्डेय शानू

    सुरों के साथ समाजसेवा की भी पहचान बना रहे भोजपुरी गायक विनय पाण्डेय शानू

    स्व. पशुपतिनाथ सिंह की स्मृति में रक्तदान का महाअभियान, 32 लोगों ने किया महादान

    स्व. पशुपतिनाथ सिंह की स्मृति में रक्तदान का महाअभियान, 32 लोगों ने किया महादान

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत