मुहर्रम पर कौवापुर में या हुसैन की सदाओं के बीच ताजिया दफन, बड़ी संख्या में अकीदतमंद हुए शामिल

मुहर्रम पर कौवापुर में या हुसैन की सदाओं के बीच ताजिया दफन, बड़ी संख्या में अकीदतमंद हुए शामिल

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। मुहर्रम की दसवीं तारीख पर शनिवार को क्षेत्र के ग्राम सभा कौवापुर में हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मातमी जुलूस निकाला गया। अकीदतमंदों ने खूलूस और अकीदत के साथ “या हुसैन, या हुसैन” की सदाएं बुलंद कीं।

जुलूस में ताजिया, जुलूस व आलम लेकर बच्चे, युवा व बुजुर्ग शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लिए लोग नारे तकबीर “अल्लाहु अकबर” और “कर्बला दूर है, जाना जरूर है” का घोष करते हुए आगे बढ़ते रहे। कौवापुर से निकले जुलूस का समापन बहरामपुर कब्रिस्तान में ताजिया दफन के साथ हुआ।

इस अवसर पर फैजुररहमान, इरफान, पल्लू अंसारी, शेरू, रहमान इमरान, अब्दुल कादिर, मोगीस, अब्बास, रसूल, सोनू, ग्राम प्रधान नीरजपाल, पूर्व प्रधान नागसेन गौतम, मो. मुस्ताक, जाहिद भाई, निजामुद्दीन, शमसेर खां, ज्याउर्रहमान, एबादुर्रहमान, मोहसीन, सद्दाम, कैहान आलम, शाहिद आलम, अरशद, चांदबाबू, फैजी अहमद, शकील अहमद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

इसी क्रम में चन्द्रावती, बनकट, डुबकियां, उमरहां, बैरागीपुर, धौरहरा, श्रीकंठपुर, हरियरपुर और गरथौली समेत अन्य गांवों में भी ताजिया और मातमी जुलूस निकाले गए। अखाड़ों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं और ताजिए को कर्बला की याद में दफन किया गया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर

    वाराणसी में दिव्यांग युवक को मिली नई राह, व्हीलचेयर भेंट कर बढ़ाया आत्मविश्वास   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी के लालपुर स्थित मां बाला धाम कॉलोनी में शनिवार को एक सराहनीय…

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    राशन वितरण फिर से शुरू, सरकार के फैसले का किया स्वागत   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी): प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के कमीशन/मानदेय में वृद्धि की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती