मार्कण्डेय आईटीआई में लगा नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर, 206 लोगों की जांच, 50 मोतियाबिंद रोगी चिन्हित

मार्कण्डेय आईटीआई में लगा नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर, 206 लोगों की जांच, 50 मोतियाबिंद रोगी चिन्हित

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। रविवार को मार्कण्डेय आईटीआई, चौबेपुर परिसर में आर जे शंकरा नेत्र चिकित्सालय के तत्वावधान में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों ने अपनी आंखों की जांच कराई।

कुशल चिकित्सकों की टीम ने डॉ. ओंकार विश्वकर्मा के नेतृत्व में कुल 206 लोगों का नेत्र परीक्षण किया। इस दौरान 50 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई, जिन्हें ऑपरेशन हेतु चिन्हित कर अस्पताल ले जाया गया।

शिविर में बतौर मुख्य अतिथि चौबेपुर थानाध्यक्ष रविकांत मलिक, सीओ आर आस सोनकर, सेवानिवृत्त सीओ राजेंद्र सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष नन्हे जायसवाल समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत संस्थान के निदेशक अरुण कुमार तिवारी ने पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर किया। दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर कैलाश सोनकर, शिवम चौबे, सोनू कन्नौजिया एवं अरविन्द उपाध्याय समेत अनेक लोग मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन उपनिदेशक अपूर्व कुमार तिवारी ने किया।

शिविर के प्रति लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया और बड़ी संख्या में बुजुर्ग व ग्रामीणजन अपनी जांच कराने पहुंचे। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के स्वास्थ्य शिविर लगातार लगाए जाएंगे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर

    वाराणसी में दिव्यांग युवक को मिली नई राह, व्हीलचेयर भेंट कर बढ़ाया आत्मविश्वास   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी के लालपुर स्थित मां बाला धाम कॉलोनी में शनिवार को एक सराहनीय…

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    राशन वितरण फिर से शुरू, सरकार के फैसले का किया स्वागत   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी): प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के कमीशन/मानदेय में वृद्धि की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती