जनसुनवाई में डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

जनसुनवाई में डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

 

वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनता दर्शन में आमजन की समस्याएं सुनीं। फरियादियों से मुलाकात कर उन्होंने समस्याओं की गंभीरता को समझा और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही फोन कर आवश्यक निर्देश दिए।

 

डीएम ने अधिकारियों से स्पष्ट रूप से कहा कि प्रार्थना पत्रों पर दर्ज मोबाइल नंबर के माध्यम से शिकायतकर्ताओं से संपर्क बनाए रखें और समस्या के निस्तारण की जानकारी उन्हें समय पर दें। उन्होंने चेतावनी दी कि शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

उन्होंने निर्देश दिया कि सभी अधिकारी शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करें और विभागीय स्तर पर समन्वय बनाकर कार्रवाई को सुनिश्चित करें ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुनवाई शासन की गंभीर पहल है और इसका उद्देश्य आमजन को त्वरित राहत पहुंचाना है। इसमें लापरवाही किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं होगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    चौबेपुर के तीन सरकारी विद्यालयों में लगाए गए 50 महान विभूतियों के चित्र, बच्चों को देश के इतिहास और समाज सुधारकों से परिचित कराने की पहल     रिपोर्ट विरेंद्र…

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    ‘मेरा युवा भारत’ वाराणसी के युवा संवाद में मताधिकार पर हुई चर्चा, श्रीजन चतुर्वेदी की प्रस्तुति ने युवाओं को किया जागरूक     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। लोकतांत्रिक व्यवस्था को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी