वृंदावन में जमीनों का खेल कर रही है भाजपा सरकार : अखिलेश

वृंदावन में जमीनों का खेल कर रही है भाजपा सरकार : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर विरासत को नष्ट करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वृंदावन में कॉरिडोर के नाम पर जमीनों का खेल चल रहा है और इसके जरिए सरकार कुछ चुनिंदा लोगों को लाभ पहुंचाकर लाखों लोगों को उजाड़ रही है।

 

मंगलवार को एक बयान जारी करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि वृंदावन की संकरी कुंज गलियां ही वहां की पहचान हैं, जहां राधा-कृष्ण की भक्ति और सांस्कृतिक धरोहर बसी हुई है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर भीड़ को केवल चौड़ी सड़कें ही नियंत्रित कर सकती हैं, तो फिर कुंभ जैसे आयोजनों में खुले मैदान में भी भगदड़ क्यों होती है?

 

उन्होंने आरोप लगाया कि जिस तरह भाजपा ने अयोध्या में भूमि घोटाले किए और वाराणसी में हजारों मंदिरों को तोड़ा, वैसा ही प्रयास अब वृंदावन में किया जा रहा है।

 

सपा अध्यक्ष ने कहा कि उनकी सरकार बनने पर सभी भूमि अधिग्रहण, मुआवजा वितरण और घोटालों की जांच कराई जाएगी। उन्होंने योगी सरकार से यह भी पूछा कि जब कांवड़ यात्रा के लिए एक हजार करोड़ रुपये खर्च किए गए, तो फिर कांवड़ियों के लिए कॉरिडोर क्यों नहीं बनाया गया?

 

उन्होंने वादा किया कि सपा सरकार बनने पर कांवड़ियों के लिए भी नया कॉरिडोर बनाया जाएगा। अखिलेश ने यह भी आरोप लगाया कि प्रदेश में धार्मिक ट्रस्टों की जमीनों पर अवैध कब्जे हो रहे हैं, लेकिन सरकार मौन है।

 

इस दौरान उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी, पूर्व सांसद वीरपाल यादव और फूलन देवी की बहन रुकमणी देवी भी मौजूद रहीं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    खसरा-खतौनी और राजस्व अभिलेखों का सत्यापन होगा अनिवार्य, संदेह होने पर उप-निबंधक रोक सकेंगे रजिस्ट्री     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने भूमि खरीद-फरोख्त की प्रक्रिया को…

    गुरु पूर्णिमा पर गुरु-शिष्य परंपरा का भव्य उत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया गुरु आशीर्वाद

    स्वामी योगानंद आश्रम में शतचंडी महायज्ञ के समापन पर गुरु गद्दी पूजन, डॉ. नरेन्द्र नाथ व्यास ने गुरु के महत्व पर दिया प्रेरक संदेश   रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  प्रयागराज।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी