समाज ही नहीं, राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त था जलालुद्दीन : सीएम योगी

समाज ही नहीं, राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त था जलालुद्दीन : सीएम योगी

लखनऊ। अवैध धर्मांतरण रैकेट चलाने वाले जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा पर योगी सरकार का शिकंजा कसता जा रहा है। बलरामपुर में संचालित इस रैकेट के मास्टरमाइंड छांगुर बाबा और उसकी सहयोगी नसरीन की गिरफ्तारी के बाद अब प्रशासन ने उसके आलीशान आवास को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया है।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस प्रकरण पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि जलालुद्दीन की गतिविधियां केवल समाज विरोधी नहीं, बल्कि राष्ट्र विरोधी भी हैं। उन्होंने कहा कि बहन-बेटियों की सुरक्षा और गरिमा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरतेगी। दोषियों की संपत्तियां जब्त कर कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि ऐसा कृत्य करने वालों को सख्त संदेश जाए। योगी ने कहा, “राज्य में शांति और सौहार्द को भंग करने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है। कानून उन्हें ऐसी सजा देगा जो समाज के लिए मिसाल बनेगी।”

 

पुलिस जांच में सामने आया है कि जलालुद्दीन के पास करीब 100 करोड़ की संपत्ति है और वह 40 से अधिक इस्लामिक देशों की यात्रा कर चुका है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, धर्मांतरण रैकेट को खाड़ी देशों से भारी मात्रा में फंडिंग मिली थी।

 

बैंक खातों की पड़ताल में कई संदिग्ध लेन-देन के प्रमाण भी मिले हैं। धर्मांतरण के लिए एजेंटों को तय राशि दी जाती थी। ठाकुर और ब्राह्मण समुदाय की लड़कियों के धर्म परिवर्तन पर एजेंट को 15 से 16 लाख रुपये तक का भुगतान होता था, जबकि ओबीसी समुदाय के धर्मांतरण पर 12 लाख रुपये दिए जाते थे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी में ही रहकर जनता की आवाज बनने का संकल्प

    वीडियो संदेश में बोलीं—डरूंगी नहीं, सवाल करूंगी; बाहुबल नहीं, जनता का साथ चाहिए, मिर्जापुर से राजनीतिक पारी शुरू करने की चर्चाओं ने पकड़ा जोर     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय मिर्जापुर/लखनऊ।…

    137 गंगा टास्क फोर्स ने चलाया जन-जागरूकता अभियान, दिलाई स्वच्छता की शपथ

    दशाश्वमेध घाट पर श्रद्धालुओं को गंगा स्वच्छता और संरक्षण का संदेश, ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत बरगद का पौधा रोपा     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय प्रयागराज।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी