गुरुपूर्णिमा पर मौनी बाबा मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, हुआ भंडारे का आयोजन

गौरा ऊपरवार स्थित प्राचीन मंदिर में दूरदराज़ से पहुंचे श्रद्धालु, की पूजा-अर्चना

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। गुरुवार को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर क्षेत्र के गौरा ऊपरवार स्थित प्राचीन मौनी बाबा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर में गुरु दर्शन व भंडारे का भव्य आयोजन किया गया।

सुबह से ही दूरदराज़ से श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचने लगे थे। महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों सहित बड़ी संख्या में भक्तों ने मौनी बाबा के दरबार में हाज़िरी लगाई। मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर भक्तों ने अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन ग्रामवासियों के सहयोग से किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। भंडारे के आयोजन में मौनी बाबा परिवार से जुड़े रामबिलास, रामदुलार, शिववशंकर पाठक, रवि तिवारी, धर्मेंद्र तिवारी सहित अनेक भक्तों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्ति का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं और मंदिर घंटियों की गूंज व मंत्रोच्चार से गुंजायमान रहा। स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सेवा भाव से व्यवस्था संभाली।

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हुए इस आयोजन ने क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया और सामाजिक एकता का संदेश भी दिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा