स्वामी योगानंद आश्रम में श्रद्धाभाव से मनी गुरुपूर्णिमा, देश-विदेश से पहुंचे शिष्य

गंगा तट पर हुआ गुरु पूजन, हवन व सामाजिक समरसता पर चर्चा

प्रयागराज। गंगा के पावन तट पर स्थित स्वामी योगानंद आश्रम में गुरुवार को गुरुपूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता के भाव के साथ मनाया गया। प्रातः काल वैदिक मंत्रोच्चार के बीच व्यास गद्दी पूजन, व्यास पूजन और गुरु पूजन के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई।

गुरुपूर्णिमा के अवसर पर देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं एवं शिष्यों ने परंपरागत विधि से अपने गुरु का पूजन किया। कोलकाता, महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, लखनऊ व कनाडा से आए शिष्यों ने माल्यार्पण, आरती कर गुरुचरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की और आशीर्वाद प्राप्त किया।

गुरुपूर्णिमा के इस अवसर पर डा. नरेंद्र नाथ व्यास जी ने सभी शिष्यों को संबोधित करते हुए भारतीय संस्कृति में गुरु की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “गुरु ही वह शक्ति हैं जो अज्ञान रूपी अंधकार को दूर कर हमें ज्ञान, सदाचार और राष्ट्रसेवा के पथ पर आगे बढ़ाते हैं।”

कार्यक्रम में सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता, धर्म रक्षा और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। इसी कड़ी में पर्यावरण शुद्धि हेतु वैदिक विधि से हवन यज्ञ का आयोजन किया गया।

हवन एवं परिचर्चा सत्र में डॉ. आदिनाथ ब्रजेश उपाध्याय, भाजपा काशी प्रांत नमामि गंगे विभाग के सह-संयोजक राजेश शर्मा, तीर्थपुरोहित रंजन शर्मा, पंकज सिंह, गोपाल मिश्रा, अरुण पांडे सहित अनेक श्रद्धालु शामिल हुए।

आश्रम में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के अंत में नमामि गंगे अभियान की ओर से सभी को गुरुपूर्णिमा की शुभकामनाएं दी गईं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    गंगा टास्क फोर्स ने अरैल घाट और संगम वीआईपी घाट पर सफाई के साथ लोगों को किया जागरूक, जल संरक्षण का दिया संदेश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय प्रयागराज।…

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    विश्व हिंदू महासंघ ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपे जाने वाले ज्ञापन में भूमि संबंधी विवाद के समाधान की उठाई मांग   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  मथुरा। विश्व हिंदू महासंघ,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा