सीरिस्तो गांव में सर्पदंश से महिला की मौत, समय पर इलाज न मिलने से गई जान

सीरिस्तो गांव में सर्पदंश से महिला की मौत, समय पर इलाज न मिलने से गई जान

चौबेपुर (वाराणसी)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सीरिस्तो गांव में बुधवार देर शाम खाना बनाते समय सर्पदंश की शिकार हुई एक महिला की मौत हो गई। प्राथमिक उपचार के अभाव में महिला की जान नहीं बच सकी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीरिस्तो गांव निवासी बाबूलाल कनौजिया की पत्नी गीता देवी (उम्र लगभग 50 वर्ष) बुधवार की शाम घर पर अकेली थीं और रसोई में भोजन बना रही थीं। इसी दौरान जब उन्होंने अलमारी से मिर्च का डिब्बा निकालने के लिए हाथ बढ़ाया, तभी पीछे से एक जहरीले सांप ने उनके पैर में काट लिया।

दुर्भाग्यवश घटना के समय घर पर कोई नहीं था और गीता देवी ने समय रहते किसी को जानकारी नहीं दी। जब देर रात उनके बेटे सुमित और दिवाकर घर लौटे, तब उन्होंने मां की हालत देखी और सर्पदंश की जानकारी मिलने पर तुरंत झाड़-फूंक कराने के लिए  ले गए। जब वहां हालत में सुधार नहीं हुआ तो रात में ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजनाथ राम ने बताया कि यदि समय पर अस्पताल लाया गया होता तो महिला की जान बचाई जा सकती थी।

मृतका के परिवार में तीन बेटे और तीन बेटियां हैं, जिनमें से दो बेटों और दो बेटियों की शादी हो चुकी है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। गीता देवी के पति बाबूलाल कनौजिया महाराष्ट्र के नासिक में मजदूरी करते हैं। घटना की सूचना पर वे घर के लिए रवाना हो चुके हैं।

चौबेपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिवपुर स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। गांव में शोक की लहर है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    राशन वितरण फिर से शुरू, सरकार के फैसले का किया स्वागत   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी): प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के कमीशन/मानदेय में वृद्धि की…

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम