वाराणसी में एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता, अंतरराज्यीय असलहा तस्कर दबोचे

वाराणसी में एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता, अंतरराज्यीय असलहा तस्कर दबोचे

वाराणसी। एसटीएफ वाराणसी यूनिट ने अंतरराज्यीय असलहा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर असलहा तस्करों को बावनबीघा रिंग रोड अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों के पास से चार अवैध पिस्टल, सात मैगजीन और एक कार बरामद हुई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान समर बहादुर सिंह उर्फ मोनू सिंह निवासी रामचन्दीपुर, थाना चौबेपुर, वाराणसी और भोला कुमार साव निवासी मटाडीह, पोस्ट-जमालपुर, जिला मुंगेर (बिहार) के रूप में हुई है।

एसटीएफ निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मुंगेर के कुख्यात तस्कर गोविन्द साव का आदमी भोला कुमार साव, भारी मात्रा में अवैध असलहा लेकर वाराणसी में अपने संपर्क समर बहादुर सिंह उर्फ मोनू को सौंपने आ रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसटीएफ टीम ने बावनबीघा रिंग रोड अंडरपास के समीप घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया।

पूछताछ में समर बहादुर सिंह ने बताया कि वह पूर्व में वाराणसी में ट्रैवेल्स की गाड़ी चलाता था, जहां राहुल सिंह नामक ड्राइवर के माध्यम से उसकी पहचान मुंगेर के असलहा तस्कर गोविन्द साव और रोहतास निवासी उत्तम सिंह से हुई। वर्ष 2023 में समर को चंदौली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था, लेकिन रिहा होने के बाद उसने पुनः तस्करी का धंधा शुरू कर दिया।

राहुल सिंह की दुर्घटना में मौत के बाद समर ने उत्तम सिंह के साथ मिलकर काम करना शुरू किया। गोविन्द साव से वह ₹15,000 प्रति पिस्टल की दर से असलहे मंगवाता और पूर्वांचल व सीमावर्ती बिहार जनपदों में ₹40,000 से ₹50,000 प्रति पिस्टल के हिसाब से बेचता था। गोविन्द साव असलहा पहुंचाने वाले हर व्यक्ति को प्रति खेप ₹3,000 देता था।

एसटीएफ ने पकड़े गए दोनों आरोपियों को अग्रिम कार्रवाई के लिए संबंधित थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। टीम की इस कार्रवाई को बड़ी कामयाबी माना जा रहा है, जिससे असलहा तस्करों के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार हुआ है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा