मानवता की सेवा का सर्वोत्तम माध्यम है रक्तदान : मंत्री दयाशंकर मिश्र

स्व. अनंत दुबे की स्मृति में रक्तदान शिविर, 51 यूनिट रक्त एकत्र

 

वाराणसी। स्वर्गीय अनंत दुबे की पुण्यतिथि पर रविवार को गिलट बाजार स्थित ट्राई एस क्लासेस में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। अभ्युदय सेवा समिति की ओर से आयोजित इस शिविर में कुल 51 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

 

रक्तदान शिविर में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे प्रदेश सरकार में मंत्री डॉ. दया शंकर मिश्र ‘दयालु’ ने रक्तदान को मानवता की सर्वोच्च सेवा बताया। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है। ऐसे में युवाओं को आगे आकर नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए।

 

शिविर में स्वामी हरशंकरानंद ब्लड एंड कंपोनेंट सेंटर, वाराणसी की तकनीकी टीम ने सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनूप दुबे ने की, जबकि मंच संचालन दिलीप दुबे और अनुराग सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

 

इस अवसर पर अमिताभ दूबे, सिंटू पांडेय, विपिन पांडेय, धर्मेंद्र सिंह गौतम, अभिषेक सिंह, आशीष सिंह बादल, शशिभूषण सिंह, अरविन्द सिंह, विकास तिवारी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

 

रक्तदान करने वाले सभी दाताओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना और समाज सेवा की भावना को बढ़ावा देना था।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    गंगा टास्क फोर्स ने अरैल घाट और संगम वीआईपी घाट पर सफाई के साथ लोगों को किया जागरूक, जल संरक्षण का दिया संदेश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय प्रयागराज।…

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    विश्व हिंदू महासंघ ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपे जाने वाले ज्ञापन में भूमि संबंधी विवाद के समाधान की उठाई मांग   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  मथुरा। विश्व हिंदू महासंघ,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा