मुख्यमंत्री का बिग एजुकेशन प्लान: तीन नए विश्वविद्यालयों से बदलेगा यूपी का भविष्य

मुख्यमंत्री का बिग एजुकेशन प्लान: तीन नए विश्वविद्यालयों से बदलेगा यूपी का भविष्य

 

लखनऊ । प्रदेश की उच्च शिक्षा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के प्रयासों के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय बलरामपुर, मां विन्ध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय मीरजापुर तथा गुरु जम्भेश्वर राज्य विश्वविद्यालय मुरादाबाद की शैक्षणिक गतिविधियों और निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

 

तीनों विश्वविद्यालयों के कुलपति भी बैठक में मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गुरु जम्भेश्वर राज्य विश्वविद्यालय, मुरादाबाद की वेबसाइट gjum.ac.in और विश्वविद्यालय के लोगो का भी लोकार्पण किया।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बलरामपुर, मीरजापुर और मुरादाबाद में बन रहे ये तीन विश्वविद्यालय केवल ईंट-पत्थर की इमारतें नहीं, बल्कि राज्य के भविष्य के रोजगार, नवाचार और संस्कार की मजबूत नींव साबित होंगे।

 

उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि केवल भवन निर्माण पर ही ध्यान न दिया जाए, बल्कि समयबद्ध तरीके से शिक्षकों की नियुक्ति, कोर्स की रूपरेखा, कक्षाओं की सुविधा और छात्रों से संवाद की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

 

मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालयों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का केंद्र बनाने की प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि ये संस्थान प्रदेश को वैश्विक शिक्षा मानकों के करीब ले जाएंगे। बैठक में विश्वविद्यालयों के निर्माण कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ भावी योजनाओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

 

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    गंगा टास्क फोर्स ने अरैल घाट और संगम वीआईपी घाट पर सफाई के साथ लोगों को किया जागरूक, जल संरक्षण का दिया संदेश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय प्रयागराज।…

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    विश्व हिंदू महासंघ ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपे जाने वाले ज्ञापन में भूमि संबंधी विवाद के समाधान की उठाई मांग   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  मथुरा। विश्व हिंदू महासंघ,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा