केसीसी लोन के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, दर्जनों ग्रामीण ठगी के शिकार

बैंक संविदा कर्मी और बिचौलिए पर 420 का मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

 

वाराणसी (चोलापुर)। चोलापुर थाना क्षेत्र के नियारडीह स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) लोन के नाम पर बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि बैंक के संविदा कर्मी और एक बिचौलिए ने मिलकर दर्जनों लोगों से लाखों रुपये की ठगी की है।

 

ग्राम कुरौली निवासी असहाय व अशिक्षित महिला लालमती देवी के बेटे मनोज यादव ने बताया कि केसीसी लोन के लिए संपर्क करने पर बैंक के संविदा कर्मचारी प्रदीप माली और स्थानीय युवक संकट मोचन ने दस्तावेज तैयार कराने और लोन पास कराने के नाम पर 3,500 रुपये लिए और सभी जरूरी कागजात अपने पास रख लिए। कुछ दिन बाद बैंक बुलाकर लालमती देवी से कई कागजों पर हस्ताक्षर और अंगूठा निशान कराए गए, लेकिन लोन की कोई जानकारी नहीं दी गई।

 

कई बार पूछने पर टाल-मटोल किया गया। अंततः 10 नवंबर 2023 को बैंक मैनेजर ने फोन पर जानकारी दी कि लालमती देवी के नाम 60 हजार रुपये का लोन पास हुआ है, जो अब बढ़कर 76,518 रुपये हो चुका है। जबकि न तो उन्हें राशि प्राप्त हुई और न ही पासबुक या खाता नंबर उपलब्ध कराया गया।

 

जांच में सामने आया कि यह कोई अकेली घटना नहीं है। पूर्व ग्राम प्रधान लालबहादुर यादव, दल्लू राम, विनोद कुमार, हीरावती देवी, बाबूलाल नागर, गुड्डू राम समेत कई ग्रामीण इसी जालसाजी के शिकार हुए हैं।

 

पूर्व प्रधान लालबहादुर यादव ने बताया कि उनके नाम पर 2.47 लाख रुपये का लोन निकालकर गबन किया गया, जिसमें एक लाख रुपये हस्ताक्षर कराकर सीधे निकाल लिए गए। वहीं, दल्लू राम से 95 हजार, विनोद कुमार से 50 हजार और अन्य ग्रामीणों से 5 से 50 हजार रुपये तक की ठगी की गई है।

 

पीड़ितों ने चोलापुर थाने में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए ठगी गई रकम वापस दिलाने की मांग की है।

 

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा