एलएलबी ऑनर्स में ऑल इंडिया टॉपर बनीं गरिमा सिंह

मुनारी की बहू की उपलब्धि से गांव में खुशी की लहर

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी) मुनारी ग्राम सभा निवासी अधिशासी अभियंता गौतम सिंह की पत्नी गरिमा सिंह ने ऑल इंडिया स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने गृह मंत्रालय भारत सरकार के अधीन राष्ट्रीय न्यायालयीय विज्ञान विश्वविद्यालय, गांधीनगर (गुजरात) में आयोजित नेशनल फॉरेंसिक एडमिशन टेस्ट-2025 की एलएलबी ऑनर्स परीक्षा में ऑल इंडिया प्रथम रैंक प्राप्त कर गांव और जिले का मान बढ़ाया।

 

गरिमा सिंह की इस उल्लेखनीय सफलता की जानकारी होते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने उनके ससुर, भाजपा नेता हरेन्द्र प्रताप सिंह के आवास पर पहुंचकर मिठाई बांटी और गरिमा सिंह को ढेरों शुभकामनाएं व बधाइयां दीं।

 

उल्लेखनीय है कि गरिमा सिंह का चयन नेशनल फॉरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी, गांधीनगर के प्रतिष्ठित पाठ्यक्रम एलएलबी ऑनर्स में हुआ है, जिसमें उन्होंने पूरे भारत में प्रथम स्थान हासिल किया है।

 

गांववासियों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि गरिमा सिंह जैसे प्रतिभाशाली युवाओं से आने वाली पीढ़ी को भी प्रेरणा मिलेगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सरकारी चकरोड से हटाया गया अतिक्रमण, भारी पुलिस बल तैनात

    तहसीलदार के आदेश पर कार्रवाई, ग्रामीणों ने लेखपाल पर मनमानी का लगाया आरोप   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय   वाराणसी (चौबेपुर)। क्षेत्र के भभियार डंगरूपुर ग्रामसभा में सरकारी चकरोड पर…

    चौबेपुर बाईपास पर दो डंपरों की टक्कर, बड़ा हादसा टला

    लेन बदलते समय हुई दुर्घटना, कार सवार सुरक्षित   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर बाईपास पर बुधवार दोपहर करीब एक बजे सुंगुलपुर ओवरब्रिज के पास दो डंपरों की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरकारी चकरोड से हटाया गया अतिक्रमण, भारी पुलिस बल तैनात

    सरकारी चकरोड से हटाया गया अतिक्रमण, भारी पुलिस बल तैनात

    चौबेपुर बाईपास पर दो डंपरों की टक्कर, बड़ा हादसा टला

    चौबेपुर बाईपास पर दो डंपरों की टक्कर, बड़ा हादसा टला

    लापता तीन बहनें सकुशल बरामद, पुलिस की तत्परता से परिवार को राहत

    लापता तीन बहनें सकुशल बरामद, पुलिस की तत्परता से परिवार को राहत

    शराब दुकान में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    शराब दुकान में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    कम्पोजिट विद्यालय छाही में शिक्षा चौपाल का आयोजन

    ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम