कच्चा बाबा आश्रम में 17 अगस्त से होगा भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

श्री हरिकिर्तन के साथ कार्यक्रम की होगी शुरुआत, तैयारियों को अंतिम रूप

चिरईगांव (वाराणसी)।स्थानीय ब्लॉक के जाल्हुपुर स्थित सुप्रसिद्ध कच्चा बाबा आश्रम में आगामी 17 अगस्त से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति की बैठक मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।

समिति के सदस्य संतोष यादव ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि 17 अगस्त को अखंड श्री हरिकिर्तन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके उपरांत प्रसिद्ध कर्मकांड विशेषज्ञ आचार्यों द्वारा वैदिक विधि-विधान से श्री कच्चा बाबा तथा श्री राधा-कृष्ण का पूजन एवं श्रृंगार किया जाएगा।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए भजन-कीर्तन, प्रसाद वितरण और रात्रिकालीन झांकी आदि कार्यक्रमों की भी रूपरेखा बनाई जा रही है। आयोजन को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है और तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

समिति ने क्षेत्रवासियों से आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है, ताकि सभी मिलकर इस धार्मिक उत्सव को भव्य रूप में मना सकें।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    दुर्गा मंदिर रोड की जर्जर सड़क बनी मुसीबत, गड्ढों से हादसों का बढ़ा खतरा

    स्कूली बच्चों और राहगीरों की बढ़ी परेशानी, शिकायतों के बावजूद नहीं हुई मरम्मत; अधिकारियों से शीघ्र कार्रवाई की मांग रिपोर्ट  विवेक राय  वाराणसी (रामनगर)। रामनगर स्थित शहीद पार्क पीएसी से…

    मारवाड़ी युवक समिति शिवपुर का सांस्कृतिक सावन मेला आज, खरीदारी के साथ मिलेंगे आकर्षक उपहार

    महिलाओं के आकर्षक स्टॉल, स्वादिष्ट व्यंजन और सांस्कृतिक माहौल बनेगा आकर्षण का केंद्र; शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। मारवाड़ी युवक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की प्राचार्य ने की अपील, निषेधाज्ञा का पालन करने का आग्रह

    शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की प्राचार्य ने की अपील, निषेधाज्ञा का पालन करने का आग्रह

    सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश के लिए प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना के निर्देश

    सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश के लिए प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना के निर्देश

    दुर्गा मंदिर रोड की जर्जर सड़क बनी मुसीबत, गड्ढों से हादसों का बढ़ा खतरा

    दुर्गा मंदिर रोड की जर्जर सड़क बनी मुसीबत, गड्ढों से हादसों का बढ़ा खतरा

    मारवाड़ी युवक समिति शिवपुर का सांस्कृतिक सावन मेला आज, खरीदारी के साथ मिलेंगे आकर्षक उपहार

    मारवाड़ी युवक समिति शिवपुर का सांस्कृतिक सावन मेला आज, खरीदारी के साथ मिलेंगे आकर्षक उपहार

    यूपी-112 को और प्रभावी बनाने पर जोर, पुलिस आयुक्त ने कार्यप्रणाली की समीक्षा की

    यूपी-112 को और प्रभावी बनाने पर जोर, पुलिस आयुक्त ने कार्यप्रणाली की समीक्षा की

    पूर्व में बिकी भूमि दोबारा बेचने के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    पूर्व में बिकी भूमि दोबारा बेचने के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार