स्व. जस्टिस श्री श्रीशनाथ तिवारी की पुण्य स्मृति में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर का सफल आयोजन

125 मरीजों की जांच, 14 मोतियाबिंद रोगियों को चिन्हित कर कराया जाएगा ऑपरेशन

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। स्वर्गीय जस्टिस श्री श्रीशनाथ तिवारी की पुण्य स्मृति में रविवार को सनशाइन पब्लिक स्कूल एवं सनशाइन आई.टी.आई. परिसर में निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। आर.जे. शंकरा नेत्रालय और जॉर्जियन हॉस्पिटल, पहड़िया के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस शिविर में कुल 125 मरीजों का परीक्षण किया गया।

 

इस अवसर पर मरीजों की आंखों की जांच के साथ-साथ सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया और आवश्यकतानुसार दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया। शिविर में मोतियाबिंद से पीड़ित 14 मरीजों का चयन कर उन्हें विशेष वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका शीघ्र ही ऑपरेशन किया जाएगा।

 

कार्यक्रम के समापन पर सनशाइन ग्रुप के चेयरमैन चंद्रशेखर तिवारी ‘मून जी’ ने सभी चिकित्सकों, सहयोगियों व अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि यह शिविर स्व. श्री श्रीशनाथ तिवारी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया है, और यह दूसरा अवसर है जब विद्यालय परिसर में ऐसा आयोजन किया गया। उन्होंने यह भी घोषणा की कि आगे हर माह इस प्रकार का शिविर आयोजित किया जाएगा और क्षेत्रीय लोगों को लगातार स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

 

शिविर के दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य जन उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से डॉ. लल्लन प्रसाद, आर.जे. शंकरा नेत्रालय के समन्वयक भरत गोंड़, वरिष्ठ अधिवक्ता रामदुलार, अमरावती वेलफेयर सोसाइटी से सृजन चतुर्वेदी, चेयरमैन सुनील चौबे (आर.बी.सी. पब्लिक स्कूल), शारदा चतुर्वेदी (मंडल उपाध्यक्ष), संतोष कन्नौजिया (मंडल उपाध्यक्ष चौबेपुर), मनीष सिंह चौहान (ग्राम प्रधान पति, संगुलपुर), अमरिश तिवारी (रिंकू), नीरज पाल (ग्राम प्रधान, कौवापुर), राम जी (ग्राम प्रधान पति, गौराऊपरवार), राजकुमार यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

क्षेत्रवासियों ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे आयोजन की अपेक्षा जताई।

 

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विज्ञान के महत्व पर मंथन

    आशा लाइब्रेरी में विज्ञान आधारित गतिविधियों का आयोजन, बच्चों को वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए किया प्रेरित     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के…

    मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस आयुक्त ने परखी तैयारियां

    वीआईपी रूट और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए निर्देश, ड्रोन-कैमरों व सीसीटीवी से होगी निगरानी     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विज्ञान के महत्व पर मंथन

    अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विज्ञान के महत्व पर मंथन

    मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस आयुक्त ने परखी तैयारियां

    मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस आयुक्त ने परखी तैयारियां

    बाढ़ उतरते ही अस्सी घाट पर शुरू हुई सफाई, गंगा सेवकों ने संभाला मोर्चा

    बाढ़ उतरते ही अस्सी घाट पर शुरू हुई सफाई, गंगा सेवकों ने संभाला मोर्चा

    वन विहार में खिला तीज का रंग, पारंपरिक परिधानों में सजीं महिलाएं

    वन विहार में खिला तीज का रंग, पारंपरिक परिधानों में सजीं महिलाएं

    शास्त्री घाट पर 11वें दिन भी जारी रहा आंदोलन, प्रशासन की सुनवाई का इंतजार

    शास्त्री घाट पर 11वें दिन भी जारी रहा आंदोलन, प्रशासन की सुनवाई का इंतजार

    प्रतापपुर में FIDGI कैंप, किसानों को KCC और e-KCC की दी गई जानकारी

    प्रतापपुर में FIDGI कैंप, किसानों को KCC और e-KCC की दी गई जानकारी