विषाक्त पदार्थ सेवन से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

चोलापुर क्षेत्र के हरदासीपुर निवासी जय प्रकाश ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर उठाया कदम

चोलापुर (वाराणसी) थाना क्षेत्र के अजगरा चौकी अंतर्गत ग्राम हरदासीपुर में रविवार देर शाम एक हृदय विदारक घटना घटित हुई, जब गांव निवासी 40 वर्षीय जय प्रकाश मौर्य ने संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली।

परिजनों के अनुसार, जय प्रकाश दिनभर घर से बाहर थे और देर शाम घर लौटने के बाद सीधे अपने कमरे में चले गए। कुछ समय बाद उनके कमरे से कराहने और खांसने की आवाजें आने लगीं। आवाजें सुनकर उनकी पत्नी बेबी ने अन्य परिजनों को बुलाया और आनन-फानन में जय प्रकाश को चोलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें पं. दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल, वाराणसी रेफर कर दिया। उपचार के दौरान रविवार रात को उनकी मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार, जय प्रकाश मौर्य पेशे से कारपेंटर थे और नशे की लत से जूझ रहे थे। घर में आए दिन विवाद की स्थिति बनी रहती थी। आर्थिक तंगी और कर्ज के कारण वह तनाव में रहते थे।

उनकी असमय मृत्यु से परिवार पर वज्रपात टूट पड़ा है। पत्नी बेबी और मां लक्ष्मीना देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। जय प्रकाश अपने पीछे दो पुत्रों को छोड़ गए हैं। इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना ग्रामीण समाज में मानसिक तनाव, नशा और आर्थिक अस्थिरता के गंभीर दुष्परिणामों की ओर एक बार फिर संकेत करती है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विज्ञान के महत्व पर मंथन

    आशा लाइब्रेरी में विज्ञान आधारित गतिविधियों का आयोजन, बच्चों को वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए किया प्रेरित     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के…

    मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस आयुक्त ने परखी तैयारियां

    वीआईपी रूट और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए निर्देश, ड्रोन-कैमरों व सीसीटीवी से होगी निगरानी     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विज्ञान के महत्व पर मंथन

    अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विज्ञान के महत्व पर मंथन

    मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस आयुक्त ने परखी तैयारियां

    मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस आयुक्त ने परखी तैयारियां

    बाढ़ उतरते ही अस्सी घाट पर शुरू हुई सफाई, गंगा सेवकों ने संभाला मोर्चा

    बाढ़ उतरते ही अस्सी घाट पर शुरू हुई सफाई, गंगा सेवकों ने संभाला मोर्चा

    वन विहार में खिला तीज का रंग, पारंपरिक परिधानों में सजीं महिलाएं

    वन विहार में खिला तीज का रंग, पारंपरिक परिधानों में सजीं महिलाएं

    शास्त्री घाट पर 11वें दिन भी जारी रहा आंदोलन, प्रशासन की सुनवाई का इंतजार

    शास्त्री घाट पर 11वें दिन भी जारी रहा आंदोलन, प्रशासन की सुनवाई का इंतजार

    प्रतापपुर में FIDGI कैंप, किसानों को KCC और e-KCC की दी गई जानकारी

    प्रतापपुर में FIDGI कैंप, किसानों को KCC और e-KCC की दी गई जानकारी