श्रावण के तीसरे सोमवार पर मार्कंडेय महादेव मंदिर में उमड़ी शिवभक्तों की भीड़

RSS प्रचारक रमेश और विधायक राजकुमार गौतम ने किया रुद्राभिषेक, मांगी देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। श्रावण मास के तीसरे सोमवार को आस्था का अद्वितीय संगम देखने को मिला, जब सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ प्रसिद्ध मार्कंडेय महादेव मंदिर में उमड़ पड़ी। भक्तों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ का पूजन किया।

 

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के उत्तर प्रदेश प्रचारक रमेश एवं जमनिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजकुमार गौतम ने भी मंदिर पहुंचकर विधिवत रूप से रुद्राभिषेक किया। उन्होंने देश व प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना की।

 

मंदिर प्रांगण में आयोजित इस पूजन कार्यक्रम में श्यामू बाबा गोस्वामी सेवा समिति के अध्यक्ष बजरंगी गिरी और मंत्री पप्पू गिरी सहित कई स्थानीय पदाधिकारी व श्रद्धालु भी उपस्थित रहे।

 

प्रचारक रमेश ने पूजन के पश्चात कहा कि काशी की धरती आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण है और यहां बाबा विश्वनाथ तथा महादेव के सान्निध्य में आकर मन शांति से भर जाता है। उन्होंने कहा कि मार्कंडेय महादेव मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि यह हमें यह भी सिखाता है कि सच्ची श्रद्धा से महादेव स्वयं अपने भक्त की रक्षा करते हैं, जैसा उन्होंने यमराज से ऋषि मार्कंडेय की रक्षा कर किया था।

 

विधायक राजकुमार गौतम ने भी बाबा के चरणों में जल अर्पित कर क्षेत्रवासियों की उन्नति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में विशेषकर सोमवार को शिव आराधना से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है।

 

पूरे दिन मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंजता रहा। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस और स्वयंसेवकों की तैनाती भी रही, जिससे व्यवस्था शांतिपूर्ण ढंग से संचालित होती रही। श्रद्धालुओं की सेवा के लिए समिति द्वारा जलपान और दवा आदि की भी व्यवस्था की गई थी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    दालमंडी में ध्वस्तीकरण अभियान तेज

    पुराने भवनों पर चला पोकलैंड, गुरुवार से 16 नए मकान होंगे जमींदोज SHREE 7NEWS, वाराणसी। दालमंडी क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण और विकास कार्यों को लेकर ध्वस्तीकरण अभियान लगातार तेज होता…

    विवाहिता को फोन कर परेशान करने और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी

    पीड़िता की मां ने चौबेपुर थाने में दी तहरीर, पुलिस ने शुरू की जांच   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) SHREE 7NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र में एक विवाहिता को लगातार परेशान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दालमंडी में ध्वस्तीकरण अभियान तेज

    दालमंडी में ध्वस्तीकरण अभियान तेज

    विवाहिता को फोन कर परेशान करने और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी

    विवाहिता को फोन कर परेशान करने और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी

    जनरल स्टोर व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    जनरल स्टोर व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    महाराजा सुहेलदेव विजय दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा

    महाराजा सुहेलदेव विजय दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा

    मानेश्वर महादेव मंदिर परिसर में चला स्वच्छता अभियान

    मानेश्वर महादेव मंदिर परिसर में चला स्वच्छता अभियान

    पिंडरा बाइपास पर दर्दनाक हादसा, पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रही युवती समेत पिता की मौत

    पिंडरा बाइपास पर दर्दनाक हादसा, पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रही युवती समेत पिता की मौत