स्कूली बच्चों के सहयोग से “हरित काशी” की ओर रोटरी क्लब का सराहनीय प्रयास

सनबीम स्कूल भगवानपुर में हुआ 1200 पौधों का वृक्षारोपण, बच्चों को दी गई पर्यावरण संरक्षण की शपथ

वाराणसी। रोटरी क्लब ऑफ वाराणसी नॉर्थ द्वारा शहर को हरा-भरा बनाने की दिशा में ‘हरित काशी’ अभियान के अंतर्गत लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को क्लब की अध्यक्ष रुचि भार्गव के नेतृत्व में सनबीम स्कूल, भगवानपुर के प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर स्कूली बच्चों, शिक्षकों और कर्मचारियों के सहयोग से करीब 1200 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पौधारोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण की जिम्मेदारी का भी महत्व समझाया गया।

बच्चों को यह भी जानकारी दी गई कि वे हर तीन महीने पर पौधों के साथ अपनी फोटो क्लब की वेबसाइट पर अपलोड करें, जिसके आधार पर उन्हें प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। यह प्रमाणपत्र भविष्य में शैक्षणिक व सामाजिक उद्देश्यों के लिए उपयोगी सिद्ध होंगे।

कार्यक्रम में बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में उनकी भूमिका को रेखांकित किया गया।

इस मौके पर विद्यालय की प्राचार्या प्रेरणा शर्मा, क्लब की सचिव श्रीमती जायसवाल, डॉ. अनूप मिश्र, चित्रा मिश्रा, अतुल जायसवाल, डॉ. राकेश मोहन, डॉ. डॉली श्रीवास्तव, राजेश भार्गव सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

रोटरी क्लब का यह प्रयास न केवल हरित वातावरण के निर्माण की दिशा में एक ठोस कदम है, बल्कि बच्चों में प्रकृति के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित कर रहा है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा