प्रधानमंत्री की सभा में आमंत्रण को लेकर प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने किया वृक्षारोपण

कहा— ‘बनौली गांव से किसानों को मिलेगी सम्मान निधि की 20वीं किस्त’

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। सेवापुरी ब्लॉक स्थित बनौली गांव में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा को सफल बनाने के लिए भाजपा की ओर से जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में बुधवार को भाजपा की प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने चौबेपुर क्षेत्र के ढाका गांव पहुंचकर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को 16 अगस्त को होने वाली सभा में अधिक संख्या में पहुंचने का न्योता भी दिया।

 

मीना चौबे ने कहा कि काशी के लिए यह गौरव की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं सेवापुरी के बनौली गांव से देश के करोड़ों किसानों को किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी करेंगे। इसके साथ ही काशी के विकास से जुड़ी अनेक परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी करेंगे। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनें और अधिक से अधिक संख्या में सभा स्थल पर पहुंचे।

 

इस अवसर पर भाजपा नेता पवन चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री जब भी बनारस आते हैं, विकास की नई सौगातें लेकर आते हैं। उनका संकल्प “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” अब धरातल पर दिख रहा है।

 

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान बीकापुर परमानंद गिरि, श्रीकांत पाठक, यशवंत गुप्ता, आकाश जायसवाल, मोनू चौबे, डब्लू राजभर सहित अनेक कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे। वृक्षारोपण कार्यक्रम ने जनजागरूकता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

 

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सुगम यातायात को लेकर मैरिज लॉन व डीजे संचालकों संग गोष्ठी

    नियमों के उल्लंघन पर लाइसेंस निरस्तीकरण व सख्त कार्रवाई की चेतावनी   वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बारात एवं अन्य आयोजनों के दौरान सुगम यातायात व्यवस्था,…

    डीएवी पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन

    ‘पंच परिवर्तन’ से ही बनेगा भविष्य का भारत : वक्ता   वाराणसी। डीएवी पीजी कॉलेज में आईसीएसएसआर प्रायोजित ‘पंच परिवर्तन और भविष्य का भारत’ विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुगम यातायात को लेकर मैरिज लॉन व डीजे संचालकों संग गोष्ठी

    सुगम यातायात को लेकर मैरिज लॉन व डीजे संचालकों संग गोष्ठी

    एनकाउंटर पर सवाल उठाने वालों को सीएम योगी का जवाब

    एनकाउंटर पर सवाल उठाने वालों को सीएम योगी का जवाब

    नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

    नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

    कछुआ कुंड में ट्रैकिंग व शैक्षणिक यात्रा आयोजित

    कछुआ कुंड में ट्रैकिंग व शैक्षणिक यात्रा आयोजित

    हाईवे पर ट्रेलरों की भिड़ंत, चालक की मौत

    हाईवे पर ट्रेलरों की भिड़ंत, चालक की मौत

    डीएवी पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन

    डीएवी पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन