चौबेपुर की सड़क बनी ‘तालाब रोड’, मोबाइल खोजते युवकों को देख राहगीरों को हुआ मछली पकड़ने का भ्रम

चौबेपुर की सड़क बनी ‘तालाब रोड’, मोबाइल खोजते युवकों को देख राहगीरों को हुआ मछली पकड़ने का भ्रम

✍️ रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय,

चौबेपुर (वाराणसी)। स्थानीय बाजार चौबेपुर से बाबतपुर एयरपोर्ट को जोड़ने वाली मुख्य सड़क बीते नौ वर्षों से बदहाल स्थिति में है। शासन-प्रशासन के “गड्ढा मुक्त सड़क” के तमाम दावों के बावजूद यह महज एक वादे तक सीमित रह गया है। एक ओर यह सड़क प्रदेश के कैबिनेट मंत्री के क्षेत्र से सटी है, तो दूसरी ओर सत्ताधारी दल के विधायक का क्षेत्र शुरू होता है। बावजूद इसके यह रास्ता विभागीय टकराव और मुकदमों में उलझा हुआ है, जिससे समाधान अब तक नहीं निकल सका।

स्थानीय लोगों के अनुसार, अधूरी पड़ी इस सड़क पर अब तक दर्जनों लोग गिरकर घायल हो चुके हैं, लेकिन किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने अब तक सुध नहीं ली है।

वहीं बुधवार को चौबेपुर स्टेशन रोड पर एक हास्यास्पद लेकिन गंभीर घटना सामने आई, जब कुछ युवक गड्ढे में गिरे अपने मोबाइल को खोजते दिखे। बारिश के पानी से लबालब भरे सड़क के गड्ढे में जब युवक झुक-झुक कर कुछ तलाशते दिखे, तो राहगीरों को लगा मानो मछली पकड़ने का आयोजन चल रहा हो। देखते ही देखते लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और सड़क पर जाम की स्थिति बन गई।

स्थानीय दुकानदार और व्यापार मंडल के जिला महामंत्री सोनू सेठ ने तंज कसते हुए कहा,

स्थानीय नागरिक अब इस सड़क को ‘तालाब रोड’ या ‘वॉटर पार्क रोड’ कहने लगे हैं। लोगों का कहना है कि यहां से गुजरने वाले वाहन, मोबाइल, स्कूटी और कभी-कभी तो उम्मीदें तक इस जलकुंड में समा जाती हैं।

स्थानीय लोगों की मांग है कि पीडब्ल्यूडी और संबंधित पक्षों को आपसी विवाद सुलझाकर तत्काल इस सड़क का मरम्मत कार्य शुरू करना चाहिए। साथ ही, जब तक मुकदमे का समाधान नहीं होता, तब तक कम से कम अस्थायी रूप से गड्ढों को भरा जाए, ताकि लोगों की जान से खिलवाड़ न हो।

इस जल-सड़क की स्थिति ने न केवल प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि यह भी दर्शाया है कि विकास के दावों के बीच ज़मीनी हकीकत कितनी भयावह हो सकती है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा